लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत अतुल केशप ने संघ प्रमुख से की मुलाकात

By भाषा | Updated: September 9, 2021 12:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर भारत में अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत अतुल केशप ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।

केशप ने बैठक के बाद कहा कि भागवत के साथ उन्होंने इस बात को लेकर ‘‘सार्थक बातचीत’’ की कि ‘‘ भारत की विविधता, लोकतंत्र, समावेशिता तथा बहुलवाद की परम्परा वास्तव में कैसे एक महान राष्ट्र की शक्ति एवं ताकत सुनिश्चित कर सकती है।’’

केशप ने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख श्री मोहन भागवत से इस बात को लेकर सार्थक बातचीत की कि भारत की विविधता, लोकतंत्र, समावेशिता तथा बहुलवाद की परम्परा वास्तव में कैसे किसी महान राष्ट्र की शक्ति एवं ताकत सुनिश्चित कर सकती है।’’

केशप ने मंलवार को कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी। उन्होंने बैठक के बाद ट्वीट किया था, ‘‘प्रियंका गांधी से मिलकर खुशी हुई और अमेरिका और भारत की दोस्ती तथा सहयोग के लंबे इतिहास पर चर्चा की।’’

उन्होंने इस मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें दोनों पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी तथा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की मुलाकात वाली तस्वीर के सामने खड़े हैं।

अमेरिकी दूतावास में चार्ज डी'अफेयर केशप ने पिछले कुछ दिनों में कई लोगों से मुलाकात की है, क्योंकि उनका कार्यकाल जल्द समाप्त हो रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के लिए नामित करने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए