लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: गर्भपात पर प्रतिबंधों के खिलाफ फूटा अमेरिकी महिलाओं का गुस्सा, हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरीं

By विशाल कुमार | Updated: October 3, 2021 13:35 IST

अमेरिकी महिलाओं की यह नाराजगी मुख्य रूप से पिछले महीने लागू किए गए टेक्सास के कानून के कारण है जिसने छह सप्ताह के गर्भ के बाद गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया है. यहां तक कि बलात्कार जैसे मामलों में भी कोई छूट नहीं दी गई है.

Open in App
ठळक मुद्देटेक्सास में छह सप्ताह के गर्भ के बाद गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया है.न्यूयॉर्क की रैली और मार्च में अभिनेत्री एमी शूमर और जेनिफर लॉरेंस सहित हजारों प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया.

वाशिंगटन/ऑस्टिन:अमेरिका में बीते शनिवार को गर्भपात पर बढ़ते प्रतिबंधों के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और देशभर में 660 से अधिक प्रदर्शनों का आयोजन करते हुए हजारों की संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर गईं और टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन में तो सुप्रीम कोर्ट तक की पैदल यात्रा की.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी महिलाओं की यह नाराजगी मुख्य रूप से पिछले महीने लागू किए गए टेक्सास के कानून के कारण है जिसने छह सप्ताह के गर्भ के बाद गर्भपात पर प्रतिबंध लगा दिया है.

टेक्सास गवर्नर ग्रेग अबॉट द्वारा हस्ताक्षरित कानून के तहत यह भ्रूण में हृदय संबंधी गतिविधि का पता चलने के बाद आमतौर पर लगभग छह सप्ताह में, गर्भपात पर प्रतिबंध लगाता है. यहां तक कि बलात्कार जैसे मामलों में भी कोई छूट नहीं दी गई है. इसके साथ ही अवैध गर्भपात कराने में मदद करने वालों पर 10 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है.

वाशिंगटन के प्रदर्शनकारियों ने अदालत के एक सत्र के दो दिन पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में मार्च किया, जिसमें न्यायाधीश मिसिसिपी मामले पर विचार करेंगे जो उन्हें 1973 के रो बनाम वेड मामले में स्थापित गर्भपात के अधिकारों को उलटने में सक्षम बना सकता है.

यदि अदालत उसे उलट देती है, तो गर्भपात का उपयोग संविधान द्वारा संरक्षित नहीं होगा और राज्यों को इसे प्रतिबंधित करने, इसे सीमित करने या बिना किसी प्रतिबंध के अनुमति देने के लिए स्वतंत्र छोड़ देगा.

बीते 1 सितंबर को 5-4 बहुमत के फैसले में जजों ने गर्भपात और महिला स्वास्थ्य प्रदाताओं के टेक्सास कानून के प्रवर्तन को रोकने के अनुरोध को पहले ही अस्वीकार कर दिया था.

न्यूयॉर्क की रैली और मार्च में अभिनेत्री एमी शूमर और जेनिफर लॉरेंस सहित हजारों प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया.

गर्भपात अधिकार अधिवक्ताओं और अमेरिकी न्याय विभाग ने टेक्सास कानून को राज्य और संघीय अदालतों में यह तर्क देते हुए चुनौती दी है कि यह रो बनाम वेड का उल्लंघन करता है.

वहीं, संवैधानिकता को चुनौती देने के बीच ऑस्टिन में एक संघीय न्यायाधीश ने शुक्रवार को कानून को अस्थायी रूप से रोके जाने के न्याय विभाग के अनुरोध पर सुनवाई की.

टॅग्स :अमेरिकागर्भपातTexas Supreme Court
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?