लाइव न्यूज़ :

फ्लाइट में फिर से पेशाब कांड, न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में छात्र ने सहयात्री पर किया पेशाब

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2023 10:15 IST

शंकर मिश्रा-एयर इंडिया पेशाब कांड के बाद अब अमेरिकी एयरलाइंस की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में सवार एक यात्री द्वारा कथित तौर पर नशे की हालत में पुरुष सहयात्री पर पेशाब करने का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया-शंकर मिश्रा पेशाब कांड की तरह एक और वारदात सामने आयी अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में आरोपी यात्री ने नशे की हालत में सहयात्री पर किया पेशाबसीआईएसएफ की क्यूआरटी ने आरोपी को हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस को सौंपा, जांच जारी

दिल्ली: देश अभी एयर इंडिया-शंकर मिश्रा पेशाब कांड को भूला नहीं था कि इसी तरह की एक और घटना सामने आई है। जी हां, नशे की हालत में उड़ते हुए हवाई जहाज में एक और पेशाब कांड हुआ है और इस बार की वारदात अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में हुई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार अमेरिकी एयरलाइंस की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में सवार एक यात्री ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपने पुरुष सहयात्री पर पेशाब कर दिया है। सूचना के अनुसार यह घटना बीते शुक्रवार की है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी फ्लाइट ने रात 9:16 बजे न्यूयॉर्क से उड़ान भरी और उसे 14 घंटे 26 मिनट की हवाई यात्रा के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात में 10:12 बजे उतरना था।

जब फ्लाइट इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी तो पता चला कि अमेरिकी यूनिवर्सिटी में अध्ययन करने वाले एक छात्र ने नशे की हालत में सोते हुए सहयात्री पर पेशाब कर दिया।

पीटीआई के अनुसार चूंकि आरोपी छात्र ने घटना पर खेद व्यक्त करते हुए पीड़ित सहयात्री से मांफी मांग ली और सहयात्री भी छात्र करियर को खराब नहीं करना चाहता था। इस कारण उसने पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं दी। लेकिन एयरलाइन ने मामले की गंभीरता समझते हुए फौरन इस घटना की जानकारी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी।

बताया जा रहा है कि घटना के संबंध में जब चालक दल को जानकारी हुई तो उन्होंने फौरन पायलट से सारा विवरण साझा किया, जिसने उसकी सूचना एटीसी को दी। उसके बाद एटीसी ने हवाई अड्डे की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ कर्मियों को सतर्क किया। जिन्होंने फ्लाइट के लैंड करते ही आरोपी छात्र को कस्टडी में लेकर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।

वहीं हवाईअड्डे के सूत्रों का कहना है कि एटीसी के माध्यम से घटना की जानकारी आने के बाद सीआईएसएफ के क्यूआरटी फौरन हरकत में आयी और नियमों के अनुसार विमान के भीतर से आरोपी को हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने घटना से संबंधित सभी व्यक्तियों का बयान दर्ज किया।

इस तरह की घटनाओं पर सख्त नागरिक उड्डयन की ओर से जारी नियमों के अनुसार यदि कोई यात्री फ्लाइट में सफर के दौरान इस तहत की किसी भी हरकत में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ आपराधिक कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी और अगर आरोपी का दोष सिद्ध हो जाता है तो उसे विशेष समय अवधि के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट में आरोपी शंकर मिश्रा ने महिला सहयात्री पर पेशाब किया था और संयोग की बात है कि वह फ्लाइट भी न्यूयॉर्क से दिल्ली ही आ रही थी। घटना के लगभग महीने भर जब शंकर मिश्रा का कारनामा उजागर हुआ तो दिल्ली पुलिस ने आनन-फानन में उसके खिलाफ केस दर्ज किया लेकिन वो फरार हो गया।

लेकिन दिल्ली पुलिस ने बाद में आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया और एक महीने जेल में बिताने के बाद उसे जमानत मिली। वहीं डीजीसीए ने पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था और आरोपी मिश्रा पर चार महीने के लिए उड़ान भरने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

टॅग्स :CISFदिल्लीएयर इंडियाAir India
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप