लाइव न्यूज़ :

UP Board Results 2018: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने वाले छात्र रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी कोई समस्या

By धीरज पाल | Updated: April 17, 2018 13:32 IST

UP Board 10th/12th Results 2018: ताजा जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर upmspresults.up.nic.in लॉगइन कर देख सकते हैं। रिजल्ट देखते वक्त 10वीं के छात्रों को कुछ गलतियां कतई नहीं करना चाहिए। 

Open in App

इलाहाबाद, 17 अप्रैल: यूपी बोर्ड 10वीं/हाईस्कूल की इंतजार कीी घड़ियां समाप्त हो गई है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल ((UP board Class 10 results 2018) का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। बता दें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की सचिव नीना श्रीवास्तव ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की जानकारी देते हुए कि बोर्ड के रिजल्ट 29 अप्रैल दोपहर 12 बजे के बाद घोषित किया जाएगा। ऐसे में छात्र यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmspresults.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इससे पहले लंबे वक्त तक छात्रों के बीच परीक्षाओं के परिणाम तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना था। 

बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद 16 अप्रैल से नया एकेडमिक सत्र शुरू कर दी है। साल 2017 की बात करें तो यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट 9 जून को घोषित किया गया था। परीक्षा 16 मार्च से 21 अप्रैल तक हुईं थी। वहीं यूपी बोर्ड साल 2016 के रिजल्ट 15 मई को घोषित हुआ था। हालांकि इस बार यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) और यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं 22 फरवरी तक हुईं। 

छात्र ऐसे करें अपना यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल)रिजल्ट 2018और यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) रिजल्ट 2018 चेक 

1.सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर लॉगइन करें।2. इसके बाद आप यूपी 10वीं के रिजल्ट 2018 लिंक पर क्लिक करें।3. अगले पेज पर अपना रोल नंबर डालें और सब्‍मिट करें।4. रोल नंबर सब्‍मिट करने के बाद आपका यूपी बोर्ड हाईस्कूल  रिजल्‍ट 2018 आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।5.रिजल्‍ट देखने के बाद भविष्‍य के लिए आप अपनी यूपी बोर्ड हाईस्कूल  रिजल्‍ट 2018 मार्कशीट का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षाएं छोड़ने वालों में दुबई, सऊदी अरब, दोहा निवासियों की बड़ी तादाद

रिजल्ट देखते वक्त यूपी बोर्ड हाईस्कूल छात्र को इन बातों का ध्यान रखें- 

जैसा कि यूपी बोर्ड 10वीं हाईस्कूल का रिजल्ट 29 अप्रैल 2018 को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में छात्र अपना रिजल्ट साइबर कैफे में देखेंगे या मोबाइल पर। जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल का रिजल्ट 12 बजे के बाद घोषित किए जाएंगे। बता दें कि इसी वक्त यूपी इंटर के रिजल्ट की  जारी होंगे। छात्र अगर इंटरनेट के माध्यम से मोबाइल पर रिजल्ट देख रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।

1. छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही देंखे। 2. अगर छात्र यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट किसी अन्य साइट पर जाकर देख रहे हैं तो आपको स्लो नेटवर्क या सर्वर जैसी समस्या आ सकती है। 3. अगर  छात्र ट्रैफिक की वजह से आप रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं या साइट खुलने में दिक्कत आ रही हैं तो  upresults.nic.in, upmsp.edu.in  या manabadi.com साइटों पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके बावजूद भी ट्रैफिक की वजह से साइट नहीं खुल रही है तो थोड़ा इंतजार कर लें। बोर्ड ने बताया कि ऐसी स्थिति में बोर्ड की पूरी कोशिश है कि कोई भी ऐसी दिक्कत आने पर टेक्निकल स्टाफ उसे जल्द से जल्द दूर कर दें। 

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 29 अप्रैल को होंगे घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड की 1921 में हुई थी स्‍थापना

उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद की स्‍थापना 1921 में की गई थी। बोर्ड इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए हर साल 10वीं और 12वीं परीक्षा आयोजित करता है। इसकी स्थापना से पहले, इलाहाबाद विश्वविद्यालय इन परीक्षाओं का आयोजन करता था।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सयूपीरिजल्ट.निक.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप