लाइव न्यूज़ :

उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को पटकनी देने की बनाई रणनीति, जदयू की पिच पर ही नीतीश को करेंगे क्लीन बोल्ड

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2023 19:19 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी ऐलान कर दिया है कि जगदेव बाबू की जयंती जदयू की जगह दूसरे बैनर तले पूरे बिहार में एकसाथ मनाएंगे। समता परिषद के बैनर तले उपेंद्र कुशवाहा अपने समाज के लोगो को एकजुट करने के लिए बिहार भर में जगदेव बाबू की जयंती मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा की लगातार बयानबाजी से सकते में है जदयू कुशवाहा जगदेव बाबू जयंती के रूप में बड़ा कार्यक्रम जदयू से अलग करने वाले हैं आरसीपी सिंह के साथ नया गठजोड़ बना सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा

पटना: जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी ने जदयू को सकते में डाल दिया है। एकतरफ कुशवाहा का तीखा हमला तो दूसरी ओर भाजपा का खुले निमंत्रण ने सियासत को गर्मा दिया है। जदयू की तरफ से नीतीश कुमार और ललन सिंह के ऐलान ने यह तो तय कर दिया है कि उपेंद्र कुशवाहा जल्द दूसरा रास्ता पकड़ने वाले हैं। चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा भाजपा के साथ जा सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि उपेंद्र कुशवाहा का भाजपा के साथ कैसा गठबंधन होगा?

उल्लेखनीय है कि उपेन्द्र कुशवाहा रालोसपा का पहले ही विलय जदयू में कर चुके हैं, ऐसे में क्या वह रालोसपा संगठन को फिर से खड़ा करेंगे या फिर नया कोई गठजोड़ बनाकर भाजपा के साथ जाएंगे? सियासत के जानकारों की मानें तो उपेंद्र कुशवाहा जदयू के भीतर नाराज चेहरों की तलाश कर रहे हैं। साथ ही नाराज होकर बाहर गए लोगो को साथ लेकर नया गठजोड़ खड़ा करने की तैयारी में हैं। 

इसबीच जदयू में चल रहे घमसान के बीच चर्चा यह है कि आखिर उपेंद्र कुशवाहा जब कह रहे हैं कि पार्टी नही छोडूंगा फिर आखिर क्या करने वाले हैं? उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी ऐलान कर दिया है कि जगदेव बाबू की जयंती जदयू की जगह दूसरे बैनर तले पूरे बिहार में एकसाथ मनाएंगे। समता परिषद के बैनर तले उपेंद्र कुशवाहा अपने समाज के लोगो को एकजुट करने के लिए बिहार भर में जगदेव बाबू की जयंती मनाने की तैयारी में जुटे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी मुझे जयंती मनाने से रोकना चाहती है और इसे पार्टी के विरुद्ध बता रही है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पटना में महाराणा प्रताप की जयंती भी दूसरे बैनर तले किया गया जिसमें नीतीश कुमार गए फिर मुझे क्यों रोका जा रहा है? इस बीच यह भी चर्चा है कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह उपेन्द्न कुशवाहा के सबसे बड़े सहयोगी बन सकते हैं। आरसीपी और उपेंद्र कुशवाहा दोनों एकसाथ नए गठजोड़ के साथ भाजपा के साथ जुड़ने की संभावना बताई जा रही है। जानकारों की मानें तो उपेंद्र कुशवाहा चाहते हैं कि उससे पहले सभी समर्थकों को एकजुट किया जाए और इसी लिए जगदेव बाबू जयंती के रूप में बड़ा कार्यक्रम जदयू से अलग करने वाले हैं। इस तरह से उपेन्द्र कुशवाहा नीतीश कुमार की पिच पर ही उनको क्लिन बोल्ड करने की रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाबिहारनीतीश कुमारBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप