लाइव न्यूज़ :

योगी सरकारः नेपाल सीमा से सटे यूपी के 5 जिलों में बंद कराए गए सैंकड़ों मदरसे, 400 से ज्यादा अवैध कब्जे ध्वस्त

By राजेंद्र कुमार | Updated: May 2, 2025 17:30 IST

योगी सरकारः सरकारी जमीन पर बनाई गई कई मस्जिद भी शामिल हैं. सरकार का यह अभियान अभी जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 570 किलोमीटर लंबी है उत्तर प्रदेश और नेपाल की सीमा रेखा.उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात है एसएसबी के जवान.नेपाल सीमा से सटे यूपी के सात जिलों के 15 किलोमीटर में हुए निर्माण की हो रही चेकिंग.

 

 

 

 

 

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नेपाल सीमा से सटे सूबे के सात जिलों में अवैध मदरसों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों के खिलाफ चल रहा है. बीते सात दिनों से जारी इस अभियान के तहत अब तक बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में बिना मान्यता के चलाए जा रहे मानकविहीन सैकड़ों मदरसों को बंद कराया गया. इसके साथ ही इन जिलों में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए धार्मिक स्थलों को भी ध्वस्त किया गया गया. सरकार के इस अभियान के नेपाल सीमा से सटे यूपी के इन जिलों में 400 से अधिक अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया है. इनमें सरकारी जमीन पर बनाई गई कई मस्जिद भी शामिल हैं. सरकार का यह अभियान अभी जारी है.

इस लिए चलाया जा रहा अभियान

गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश और नेपाल की सीमा करीब 570 किलोमीटर लंबी है. यूपी के सात जिले महाराजगंज,सिद्धार्थनगर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी नेपाल सीमा से सटे हैं. नेपाल सीमा से सटे इन जिलों में बीते 20 वर्षों में सैंकड़ों मदरसे खोले गए. यहीं नहीं सरकार की जमीन पर नेपाल सीमा के करीब ही बाजार आदि भी बनाए गए.

होटल और अन्य दुकानें आदि खोली गई. बिना मान्यता के खोले गए मदरसों का उपयोग पढ़ाई के अलावा नेपाल से आए लोगों को आश्रय देने में भी किया जा रहा था. इस तरह ही सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए योगी सरकार ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में बिना मान्यता के चलाये जाने वाले मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया.

बताया जा रहा है कि नेपाल में फिर से राजशाही की बहाली के चल रहे अभियान के बाद नेपाल सीमा पर बढ़ी सक्रियता को देखते हुए ही योगी सरकार ने यह फैसला लिया. ताकि नेपाल से यूपी के रास्ते होने वाली घुसपैठ को रोका जा सके.

इन जिलों में हुई कार्रवाई

फिलहाल सरकार की इस सोच के तहत नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की सतर्कता को केंद्र सरकार ने बढ़ाया. वही दूसरी तरफ योगी सरकार ने नेपाल सीमा से 15 किलोमीटर की दूरी पर सूबे में बिना मान्यता के चलाये जा रहे अवैध मदरसों को खोज कर उन्हे बंद करने का अभियान शुरू किया.

इस अभियान के तहत बृहस्पतिवार को श्रावस्ती में अवैध रूप से चल रहे पांच मदरसों को सील किया गया. इस जिले में बिना मान्यता वाले अब तक 51 मदरसे बंद किए गए हैं. यहीं नहीं सरकारी जमीन पर हुए आठ अतिक्रमण ध्वस्त किए गए. इस जिले में अब तक 150 से अधिक अवैध कब्जे हटाए जा चुके हैं.

अधिकारियों के अनुसार श्रावस्ती के ग्राम भरथा, रोशनगढ़, परगना व तहसील भिनगा में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद भी ध्वस्त की गई है. इसी प्रकार बहराइच की तहसील नानपारा में और मिहींपुरवा में गत बुधवार को 5-5 अवैध अतिक्रमण हटाए गए हैं. इस जिले में अब तक 135 अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं.

यहां भी अब तक 27 मदरसे सीज किए जा चुके हैं. इसी प्रकार सिद्धार्थनगर में अब तक कुल 17 अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है. इसमें 3 मस्जिद और 4 मदरसे शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार पीलीभीत जिले की नौतनवा तहसील में अब तक 13 अवैध मदरसे और मस्जिदों पर कार्रवाई की गई है.

इसी जिले की निचलौल तहसील में 6 और फरेंदा में 14 अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए गए हैं. बलरामपुर जिले में एक दर्जन से अधिक मदरसे सील किए गए है और 24 से अधिक मदरसों को नोटिस जारी किया गया है. जिले में दो मजारों पर से अवैध कब्जा हटा लिया गया है और 5 को नोटिस दिया गया है. कुल 23 अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए गए और 13 पर कार्रवाई की गई है.

सरकारी जमीन पर बनी ईदगाह को लेकर कार्रवाई की जा रही है. इस जिले में 30 से अधिक मदरसे मानक विहीन पाए गए. इन सभी को बंद करा दिया गया है. अधिकारियों का कहना है नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध तरीके से बनाए गई मदरसों और अन्य सरकारी भूमि पर कब्जा कर कराए गए निर्माण के खिलाफ चल रहा यह अभियान अभी जारी है, जल्दी ही इस अभियान के तहत हुई कार्रवाई का ब्यौरा जारी किया जाएगा. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमदरसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र