लाइव न्यूज़ :

काशी की ज्ञानवापी मस्जिद की आज से शुरू होगी फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी, अदालत के आदेश से हो रहा है सर्वे

By आजाद खान | Updated: May 6, 2022 11:45 IST

यह सर्वे कोर्ट के आदेश के बाद हो रहा है जहां पांच महिलाओं ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर मस्जिद से सटे श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजा करने की इजाजत मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर का सर्वे आज होने वाला है। इस सर्वे में वीडियोग्राफी के साथ फोटोग्राफी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सर्वे के बाद 10 मई को रिपोर्ट कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Varanasi Gyanvapi Mosque Survey:  वाराणसी (Varanasi) की ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanwapi Masjid) परिसर की वीडियोग्राफी और सर्वे का काम आज कोर्ट के आदेश के बाद होने जा राह है। ऐसे में कोर्ट द्वारा आदेश के बाद सर्वे के लिए वीडियोग्राफी के साथ फोटोग्राफी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। यह सर्वे आद दोपहर तीन बजे के बाद से शुरू होगा और देर तक चलने की उम्मीद है। इस सर्वे के लिए तीन से चार दिन का समय लग सकता है, ऐसा अनुमान किया जा रहा है। आपको बता दें कि सर्वे के दौरान मस्जिद के दोनों तहखानों का भी सर्वे किया जाएगा जिसका एक चाभी प्रशासन के पास है तो दूसरी चाभी मस्जिद के देखरेख वालों के पास में है। इस मस्जिद को लेकर मुस्लिम पक्ष की अलग राय है, वहीं मंदिर के पक्ष वालों भी अपना तर्क दे रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 18 अगस्त 2021 को वाराणसी सिविल कोर्ट में पांच महिला याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर कर ज्ञानवापी मस्जिद से सटे श्रृंगार गौरी मंदिर में हर रोज पूजा-अर्चना करने की इजाजत मांगी थी। इस पर कोर्ट का आदेश आया जिस पर एक कमीशन की नियुक्ती हुई है। यह कमीशन 6 और 7 मई 2022 को दोनों पक्षों की मौजूदगी में श्रृंगार गौरी की वीडियोग्राफी करेगा और 10 मई 2022 को अपना रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगा। आपको बता दें कि इस मस्जिद को लेकर हिन्दू पक्षों का कहना है कि इस स्थान पर मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है और वे लोग श्रृंगार गौरी मंदिर में हर रोज पूजा-अर्चना करना चाहते हैं। वहीं इस पर मुस्लिम पक्ष की राय अलग है। आपको बता दें कि यह याचिका रेखा पाठक, सीता साहू, लक्ष्मी देवी और मंजू व्यास और राखी सिंह ने दायर की थी। 

इससे जुड़े लोगों ने मांगी सुरक्षा

आपको बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में सर्वे को देखते हुए याचिकाकर्ताओं ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। यही नहीं वीडियोग्राफी सर्वे के लिए नियुक्त किए हुए कमिश्नर ने भी सुरक्षा की मांग की है। कमिश्नर की मांग को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने उन्हें सुरक्षा मुहैया की है। वहीं अगर सर्वे की बात करें तो मस्जिद के पक्ष वालों का कहना है कि उन्हें सर्वे से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें परेशानी बैरिकेडिंग के अंदर जाने से है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि 10 मई को कोर्ट द्वारा क्या फैसला आता है। 

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेशकोर्टSurvey Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए