लाइव न्यूज़ :

यूपी: दहेज की मांग पूरी न होने पर शौहर ने कह दिया ‘तलाक, तलाक, तलाक’, ससुर-सास समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: October 19, 2019 18:09 IST

Open in App
ठळक मुद्देससुराल वाले उसे दहेज के तौर पर एक लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करते थे।कई बार मायका और ससुराल वालों के बीच इस संबंध में पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी।

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के जहांनाबाद थाने की पुलिस ने दलेलखेड़ा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को उसके शौहर द्वारा तीन बार तलाक कहकर घर से निकाले जाने का मामला दर्ज किया है।

जहांनाबाद के थानाध्यक्ष शमशेर सिंह ने शुक्रवार को दर्ज की गई रिपोर्ट के हवाले से शनिवार को बताया ‘‘शुक्रवार को दलेलखेड़ा गांव की महिला अफसाना की तहरीर पर उसके शौहर ख्वाज़ा अली, ससुर कलामुद्दीन, सास किस्मतुन, दो ननदों फातिमा और शहरुन के खिलाफ मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम-2019 की संबंधित धारा एवं मारपीट कर घर से निकालने और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।’’

पीड़ित महिला के हवाले से उन्होंने बताया ‘‘अफसाना का निकाह चार साल पूर्व गांव में ही ख्वाज़ा अली के साथ हुआ था। ससुराल वाले उसे दहेज के तौर पर एक लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करते थे। कई बार मायका और ससुराल वालों के बीच इस संबंध में पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी।’’

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि चार सितंबर को पहले ससुराल वालों ने उसे पीटा, फिर शौहर ने तीन बार तलाक कह कर उसे घर से निकाल दिया है। मामले की जांच की जा रही है और अभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। 

टॅग्स :तीन तलाक़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे