लाइव न्यूज़ :

कबड्डी खिलाड़ियों को टॉयलेट में परोसा गया खाना, कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 20, 2022 12:08 IST

वीडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा, "यूपी की कबड्डी खेलने वाली बेटियों को टॉयलेट में खाना परोसा गया। झूठे प्रचार पर करोड़ों खर्च करने वाली भाजपा सरकार के पास हमारे खिलाड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्था करने के पैसे नहीं हैं। धिक्कार है!"

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो कथित तौर पर कुछ खिलाड़ियों द्वारा 16 सितंबर को सहारनपुर में लड़कियों के लिए एक अंडर-17 राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान शूट किया गया था।वीडियो में यूरिनल और वॉश बेसिन दिख रहे हैं और फिर गेट के पास टॉयलेट के फर्श पर रखी चावल की प्लेट भी दिख रही है।

सहारनपुर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो मंगलवार को कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के कबड्डी खिलाड़ियों को टॉयलेट में खाना परोसते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को साझा करते हुए कांग्रेस ने यूपी की सत्तारूढ़ योगी सरकार पर निशाना साधा। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सहारनपुर का है। 

वीडियो ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा, "यूपी की कबड्डी खेलने वाली बेटियों को टॉयलेट में खाना परोसा गया। झूठे प्रचार पर करोड़ों खर्च करने वाली भाजपा सरकार के पास हमारे खिलाड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्था करने के पैसे नहीं हैं। धिक्कार है!" वीडियो कथित तौर पर कुछ खिलाड़ियों द्वारा 16 सितंबर को सहारनपुर में लड़कियों के लिए एक अंडर-17 राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान शूट किया गया था। 

1 मिनट के वीडियो में यूरिनल और वॉश बेसिन दिख रहे हैं और फिर गेट के पास टॉयलेट के फर्श पर रखी चावल की प्लेट भी दिख रही है। खिलाड़ियों को खाना लेते और शौचालय से बाहर निकलते देखा जा सकता है। वीडियो को लेकर हुए विवाद के बाद राज्य सरकार ने सहारनपुर के खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को निलंबित कर दिया है। सक्सेना ने दावा किया था कि खाने को जगह की कमी के कारण चेंजिंग रूम (शौचालय) में रखा गया था।

टॅग्स :सहारनपुरउत्तर प्रदेशकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप