लाइव न्यूज़ :

सपा प्रमुख अखिलेश ने शिवपाल को फिर दिया झटका, विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाया, कहा-जसवंत नगर सीट से SP MLA हूं, 2 दिनों तक प्रतीक्षा की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2022 16:35 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से सपा के विधायक दल का नेता चुना गया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जानकारी दी।अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था।योगी आदित्यनाथ को सदन में चुनौती देने का निर्णय लिया था।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक शिवपाल सिंह यादव को एक बार फिर से समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झटका दे दिया है। पार्टी के विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में नहीं बुलाया गया। शिवपाल ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाई थी।

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे पार्टी की बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया था। मैंने 2 दिनों तक प्रतीक्षा की और इस बैठक के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए, लेकिन मुझे आमंत्रित नहीं किया गया। मैं समाजवादी पार्टी से विधायक हूं लेकिन फिर भी आमंत्रित नहीं किया।

सपा के विधायक दल की बैठक में अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। शिवपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है, मैंने सपा के नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।’’

जसवंत नगर सीट से सपा विधायक शिवपाल ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा कहा है कि मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसके अनुसार काम करूंगा लेकिन मुझे विधायक दल की बैठक के लिए नहीं बुलाया गया था, हालांकि मैं सपा का विधायक हूं।’’ गौरतलब है कि शिवपाल ने सपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल ने कहा कि उन्होंने ‘साइकिल’ के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था और यहां तक कि करहल और कई अन्य जगहों पर पार्टी के लिए प्रचार भी किया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद, उन्हें नहीं पता कि सपा के विधायक दल की बैठक के बारे में उन्हे सूचित क्यों नहीं किया गया।

बैठक में शामिल नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर शिवपाल ने कहा, ‘‘यह राष्ट्रीय नेतृत्व को समझना है कि उसे क्या करना है, मुझे कोई निमंत्रण या जानकारी नहीं मिली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल, भविष्य के लिए मेरी कोई योजना नहीं है, मैं सपा के साथ-साथ अपनी पार्टी में अपने समर्थकों से बात करूंगा। मुझे अभी भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहना है।’’

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीशिवपाल यादवअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादवलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब