लाइव न्यूज़ :

UP RO ARO Paper Leak: पेपर लीक को लेकर अभ्यर्थियों के बीच मचा हाहाकार, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी किया दावा

By आकाश चौरसिया | Updated: February 12, 2024 12:33 IST

बीते रविवार को प्रदेश में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा हुई थी, लेकिन परिक्षा हो जाने पर छात्रों को पता चला कि पेपर की उत्तर कुंजी लीक हो गई। इसका वीडियो और पेपर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हुआ और छात्रों ने अपने-अपने तरीके से इसपर विरोध जताया।

Open in App
ठळक मुद्देUP RO ARO Paper Leak पर अभ्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर रखी अपनी बातफिर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी किया दावा अब कुछ अभ्यर्थी कह रहे हैं कि बच्चों की भावनाओं से खेला गया

UP RO ARO Paper Leak: रविवार को प्रदेश में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा हुई थी, लेकिन परिक्षा हो जाने पर छात्रों को पता चला कि पेपर की उत्तर कुंजी लीक हो गई। इसका वीडियो और पेपर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हुआ और छात्रों ने अपने-अपने तरीके से इसपर विरोध जताया। लेकिन, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ऐसा कुछ भी हुआ है। 

पूर्व सीएम ने क्या कहादूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ट्विट कर कहा, "उत्तरप्रदेश में समीक्षा अधिकारी का पेपर भी लीक हो गया। यह अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ भाजपा सरकार की साजिश ही लगती है क्योंकि ये सरकार बेरोजगारों को नौकरी ही नहीं देना चाहती है"।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अभ्यार्थी कह रहे हैं कि पेपर ऑउट हो गया है, इसके साथ ही छात्रों ने बताया कि इससे संबंधित कोई भी एग्जाम नहीं हो रहा है। एक छात्र ने बताया कि वो 8:30 बजे से परीक्षा केंद्र पर ही मौजूद है। इसके साथ ही मौजूद दूसरे छात्र कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर कुछ संज्ञान लें। 

एक और छात्र ने ट्वीट कर वो फोटो भी दिखाई जिसमें ये दिख रहा है कि उत्तर कुंजी लीक हो गई है। वो सोशल मीडिया पर यह कहते हुए दिख रहा है कि बच्चों की भावनाओं से न खेलें। लेकिन, इसे लेकर अभी लोकमत इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। 

लोक सेवा आयोग का दावा..वहीं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बताया कि समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि परीक्षा के 58 जनपदों के 2387 केंद्रों पर दिनांक 11-02-2024 को दो सत्रों में सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक एवं दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक इसका आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 1076004 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, कुल उपस्थिति लगभग 64 फीसदी रहे थे।  

टॅग्स :एजुकेशनउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी