लाइव न्यूज़ :

Rampur Bypolls: आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा ने लगाई सेंध, घनश्याम लोधी ने सपा के असीम रजा को हराया

By विनीत कुमार | Updated: June 26, 2022 15:13 IST

उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इसमें रामपुर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। रामपुर आजम खान का गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में यहां भाजपा के उम्मीदवार की जीत को बेहद अहम माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खान के गढ़ में खिला भाजपा का कमल, घनश्याम सिंह लोधी ने सपा उम्मीदवार को हराया।मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रामपुर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन दोनों सीटों- रामपुर और आजमगढ़ पर सपा का कब्जा था।

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल कर ली है। भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने आजम खान के गढ़ में सेंध लगाते हुए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार असीम रजा को करीब 37 हजार से अधिक वोटों के अंतर से पटखनी दी है। दूसरी ओर आजमगढ़ में भी भाजपा के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' सपा के धर्मेंद्र यादव से आगे चल रहे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर सपा का कब्जा था। आजमगढ़ से तब सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रामपुर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान चुनाव जीते थे। दोनों सीटों पर 23 जून को मतदान को हुआ था। इस दौरान आजमगढ़ में 49.43 फीसदी, जबकि रामपुर में 41.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 

इस बीच खबरें हैं कि यूपी में लोकसभा उपचुनाव के परिणामों के नतीजों पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ शाम 4 बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेंगे।

सपा के दोनों नेताओं अखिलेश यादव और आजम खान के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा देने की वजह से वहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। इसी साल फरवरी में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में विधायक चुने जाने के बाद दोनों नेताओं ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 

2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर में 63.19 प्रतिशत और आजमगढ़ में 57.56 मतदान दर्ज किया गया था। रामपुर में भाजपा ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए घनश्याम सिंह लोधी को चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं, मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रामपुर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। 

वहीं, आजमगढ़ में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली मैदान में है।

टॅग्स :रामपुरउत्तर प्रदेश समाचारआज़म खानभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब