लाइव न्यूज़ :

Up Politics: यूपी में ही रहेंगे 'बाबा', योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा, भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दिया हिंट

By धीरज मिश्रा | Updated: July 17, 2024 18:54 IST

Up Politics: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या इस्तीफा देंगे। इस सवाल ने यूपी की राजनीति को गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर जंग छिड़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में सीएम बनें रहेंगे योगी आदित्यनाथ मोदी से मुलाकात के बाद भूपेंद्र सिंह ने कहा, हार की जिम्मेदारी ली 2027 का चुनाव योगी के नेृतत्व में ही लड़ेगी भाजपा

Up Politics: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या इस्तीफा देंगे। इस सवाल ने यूपी की राजनीति को गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर जंग छिड़ गई है। दरअसल, जब से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या दिल्ली पहुंचे। तब से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। इधर, यूपी के सीएम ने बुधवार को राज्यपाल से मिलने का वक्त लिया।

दूसरी तरफ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। इन सबके बीच योगी आदित्यनाथ को लेकर विपक्ष भी दावा करने लगा कि उनकी कुर्सी जाने वाली है। लेकिन, पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने साफ कर दिया है कि यूपी से बाबा यानि की योगी आदित्यनाथ कहीं नहीं जा रहे हैं, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही बीजेपी उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पीएम से मिलकर यूपी में लोकसभा चुनाव में हुई हार की जिम्मेदारी ली गई है। हालांकि, इन सबके बीच योगी आदित्यनाथ के फैंस ने राहत की सांस जरूर ली होगी। लेकिन, सबकी नजर अब मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मुलाकात पर टिकी है। खबरों के अनुसार, विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा हुई है। 

डिप्टी सीएम क्या बोले

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्या ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है,भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है। सपा का पीडीए धोखा है।

यूपी के पूर्व सीएम क्या बोले

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में एक-दूसरे को कमतर दिखाने के लिए कठपुतली का खेल खेला जा रहा है। सबकी डोरी अलग-अलग हाथों में है। भाजपा में पर्दे के पीछे की लड़ाई सरेआम हो गयी है। इंजन ही नहीं अब तो डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकेशव प्रसाद मौर्यानरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप