लाइव न्यूज़ :

हाथ जोड़कर खड़े बुज़ुर्ग को लात मारता दिखा यूपी का पुलिसकर्मी, पूर्व IPS ने वीडियो साझा कर कहा- सख्त कार्रवाई से...

By अनिल शर्मा | Updated: February 2, 2022 11:39 IST

वीडियो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की बताई जा रही है। वीडियो में बुजुर्ग एक पुलिसकर्मी के सामने हाथजोड़कर अपनी बात कहता है, तभी पुलिसकर्मी उसे लात मारते हुए भाग जाने को कहता है...

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना 29 जनवरी की बांदा जिले की है पुलिसवालों ने बुजुर्ग को विक्षिप्त बताया हैपुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है

बांदाः अक्सर पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर खड़े एक बुजुर्ग को लात मारता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को पूर्व आईपीएस अधिकारी ने भी ट्विटर पर साझा किया है।

वीडियो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की बताई जा रही है। वीडियो में बुजुर्ग एक पुलिसकर्मी के सामने हाथजोड़कर अपनी बात कहता दिखाई दे रहा है। बात करते हुए बुजुर्ग दाएं देखता है और फिर पुलिसकर्मी उसको एक लात मारता है। उसे दो बार लात मारते हुए भाग भाग कहता है। इर्द-गिर्द लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है।

पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग को विक्षिप्त बताया है। पुलिस ने बुज़ुर्ग को 'विक्षिप्त' बताते हुए कहा कि 29 जनवरी की घटना की जांच कराई जा रही है। वहीं, पूर्व आईपीएस अफसर आर.के. विज ने वीडियो को साझा करते हुए सख्त कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने लिखा, कुछ पुलिस सुधारों के लिए धन की आवश्यकता नहीं होती है। बस उचित प्रशिक्षण और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई से ही सुधार लाया जा सकता है।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबांदाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार