लाइव न्यूज़ :

बच्चा चोरी की अफवाहों से UP पुलिस परेशान, अफवाह फैलाने वाले लोगों पर होगी रासुका के तहत कार्रवाई

By भाषा | Updated: August 30, 2019 06:04 IST

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने कहा था कि सोशल मीडिया पर भी इस तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बच्चा चोरी के संबंध में भ्रामक सूचना/अफवाह पर विश्वास न करें और जिम्मेदार नागरिक की तरह उप्र पुलिस की सहायता लें।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में बच्चा चोरी की अफवाह में भीड. द्वारा की जाने वाली हिंसा की घटनाओं की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुये ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बुधवार रात कहा था कि अब तक इस तरह की अफवाहों के कारण 82 लोगों को गिरफतार किया जा चुका है और ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में बच्चा चोरी की अफवाह में भीड़ द्वारा की जाने वाली हिंसा की घटनाओं की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुये ऐसे लोगों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बुधवार रात कहा था कि अब तक इस तरह की अफवाहों के कारण 82 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।सिंह ने बुधवार रात एक वीडियो संदेश में कहा था, ''आज मैं आपका ध्यान एक गंभीर अफवाह की ओर दिलाना चाहता हूं । प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में असमाजिक तत्व बच्चा चोरी की अफवाह फैला रहे हैं जिससे हिंसा की घटनायें बढ. रही है। जांच में हिंसा की घटनाओं में बच्चा चोरी की बात प्रमाणित नहीं हुई है। मेरी आपसे अपील है कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें, किसी भी दशा में कानून अपने हाथ में न लें और न ही हिंसा के भागीदार बनें।''

उन्होंने कहा कि ''अगर आप को इस संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दें। अब तक बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने और हिंसा करने वाले लोगो पर सख्त कार्रवाई करते हुये 82 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और ऐसे तत्वों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।''

डीजीपी ने कहा था कि सोशल मीडिया पर भी इस तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बच्चा चोरी के संबंध में भ्रामक सूचना/अफवाह पर विश्वास न करें और जिम्मेदार नागरिक की तरह उप्र पुलिस की सहायता लें। राज्य में भीड़ द्वारा हिंसा की घटनायें कम होने का नाम नही ले रही है, बुधवार को फतेहपुर में स्वास्थ विभाग की टीम पर ऐसी ही भीड़ ने हमला कर दिया।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक रमेश ने बताया कि गाजीपुर इलाके के खेसान गांव में स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों की एक टीम पर स्थानीय हिंसक भीड. ने पथराव कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत दस लोग घायल हो गये। गांव के करीब 150 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। उन्हें शक था कि यह बच्चा गिरोह के लोग है। संभल में 27 अगस्त को जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में अपने भतीजे को दवाई दिलाने ले जा दो लोगों को बच्चा चोर समझ कर पिटाई कर दी जिसमें एक कि मौत हो गई व एक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसी तरह कानपुर देहात जिले के अकबरपुर पुलिस स्टेशन में मंगलवार को बच्चा चोर समझकर एक बुजुर्ग को पीटे जाने की घटना के बाद छह लोगों को गिरफतार किया गया है। कानपुर जिले के भीमनगर में भीख मांग रहे रंजीत (50) और जयराज (45) की भीड़ ने बच्चा चोर समझ कर पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार इन दोनों को बचाकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पिटाई करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम