लाइव न्यूज़ :

कावड़ यात्रा के दौरान यूपी पुलिस ने संभाला मोर्चा, कावड़ियों की वेशभूषा में कर रहे हैं निगरानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2022 16:43 IST

कोरोना के चलते दो साल तक कावड़ यात्रा को लेकर जो प्रतिबंध थे उन सभी को इस बार हटा दिया गया है। बडी संख्या में कावड़िए पैदल और कई वाहनों के जरीए कावड़ यात्रा पर हैं। इस दौरान कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यूपी पुलिस अंडरकवर एजेंट की तरह काम कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देकांवड़ यात्रा के दौरान यूपी पुलिस के जवान अंडरकवर एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।कांवड़‍ियों की वेशभूषा में लगभग 400-500 पुलिसकर्मी तैनात हैं। मां गंगा का जल लाने के लिए नंगे पैर उत्‍तराखंड के हरिद्वार,गोमुख आदि स्‍थान पर जाते हैं कावड़िए।

नोएडा: देश के अलग अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में शिव भक्त कावड़ लेकर उत्तराखंड पहुंचे हैं। शिवरात्री के मौके पर इन कावड़ियों की सबसे ज्यादा संख्या थी। हालांकि शिवरात्री के दिन ज्यादातर कावड़िए घर वापसी कर लेते हैं। वहीं जैसे जैसे कावड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंची तो यूपी पुलिस ने भी कमर कस ली। कावड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बरकार रहे उसके लिए पश्चिम उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में यूपी पुलिस के जवान अंडरकवर एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस इन कावड़ियों के बीच इन्ही के जैसे भगवा कपड़े पहन कर घूम रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जाए। साथ ही अराजक तत्वों से निपटने के लिए भी पुलिस ने ये कदम उठाया है। 

कांवड़‍ियों की वेशभूषा में तैनात हैं पुलिसकर्मी

अधिकारियों की मानें तो हजारों पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गई है। कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने और हवाई निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए गए हैं। इसी के साथ यूपी उत्‍तराखंड सीमा पर मुजफ्फरनगर शिव भक्‍तों की वार्षिक धार्मिक यात्रा के लिए प्रमुख जिला है क्‍योंकि उत्‍तराखंड यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्‍त को अनिवार्य रूप से यहां से गुजरना होता है। पुलिस का यहां खास फोकस है। सामान्‍य तैनाती के अलावा कांवड़‍ियों की वेशभूषा में लगभग 400-500 पुलिसकर्मी कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति पर नजर रखने के लिए जुलूस में शामिल हो रहे हैं। जबकि कई जगहों पर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों को अधिकृत व्‍यक्तियों द्वारा दूर के स्‍थानों ने मोबाइल पर भी एक्‍सेस किया जा सकता है।

पवित्र मां गंगा का जल लाने उत्तराखंड जाते हैं शिव भक्त

बता दें कि कांवड़ यात्रा के दौरान भगवान शिव के भक्‍त दूर दराज से उत्तराखंड पहुंचते हैं। खासकर उत्‍तर भारत में श्रावण में माह में पवित्र मां गंगा का जल लाने के लिए नंगे पैर उत्‍तराखंड के हरिद्वार,गोमुख आदि स्‍थान पर जाते हैं जल को घर वापस लौटने के बाद भगवान शिव को अर्पण किया जाता है। 26 जुलाई को बड़ी संख्या में कावड़िए घर वापसी कर चुके हैं। हालांकि अब भी कावड़ यात्रा जारी है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन सर्तक है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशHaridwarउत्तराखण्डमुजफ्फरपुरभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए