लाइव न्यूज़ :

सरदार पटेल जयंती विशेष: यूपी पुलिस खास तरीके देने जा रही लौह पुरुष को श्रद्धांजलि, यह है योजना

By भाषा | Updated: October 30, 2019 20:31 IST

सभी जिलों में 'रन फार यूनिटी' का आयोजन भी किया जायेगा। सरदार पटेल की तस्वीर कल के कार्यक्रम के बाद भी प्रदेश के सभी पुलिस थानों में लगी रहेगी ताकि आम जनता लौह पुरूष से प्रेरणा ले सकें।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में पुलिस थानों, पुलिस लाइनों और समस्त कार्यालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को 'लौहपुरूष' की तस्वीर लगायी जाएगी। प्रत्येक थाने/पुलिस लाइन/ समस्त पुलिस कार्यालयों में कल सुबह 11 बजे एकता दिवस शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में पुलिस थानों, पुलिस लाइनों और समस्त कार्यालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को 'लौहपुरूष' की तस्वीर लगायी जाएगी।

प्रत्येक थाने/पुलिस लाइन/ समस्त पुलिस कार्यालयों में कल सुबह 11 बजे एकता दिवस शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा सभी जिलों में 'रन फार यूनिटी' का आयोजन भी किया जायेगा। सरदार पटेल की तस्वीर कल के कार्यक्रम के बाद भी प्रदेश के सभी पुलिस थानों में लगी रहेगी ताकि आम जनता लौह पुरूष से प्रेरणा ले सकें।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को लिखे गये पत्र में कहा है, ''लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को शासन द्वारा 'राष्ट्रीय अखंडता दिवस' के रूप में मनायी जाती है।

सरदार पटेल के संदेश के साथ एक तस्वीर भेजी जा रही है। इस तस्वीर को उनके संदेश के साथ जिले के सभी पुलिस थानों, पुलिस लाइनों और पुलिस कार्यालयों में लगाया जाए ताकि आमजन और पुलिसकर्मियों को समान रूप से प्रेरणा मिल सके।''

राजधानी लखनऊ में भी कल ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जा रहा है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती पर पटेल प्रतिमा हजरतगंज से के.डी.सिंह. बाबू स्टेडियम तक ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजन में मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित आम लोग भाग लेंगे।

टॅग्स :वल्लभभाई पटेलउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप