लाइव न्यूज़ :

UP Police Constable Result 2024 OUT: 174316 अभ्यर्थी पास?, कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां करें चेक, 15 दिसंबर से फिजिकल टेस्ट, जानें कटऑफ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 21, 2024 16:21 IST

UP Police Constable Result 2024 OUT: बोर्ड ने बताया कि अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन तथा शारीरिक परीक्षण के लिए चयनित अभ्यार्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देUP Police Constable Result 2024 OUT: श्रेष्ठता और आरक्षण के नियमों के अनुसार जारी कर दिए गए है। UP Police Constable Result 2024 OUT: सीधी भर्ती-2023 के लिए 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को संपन्न हुई थी।UP Police Constable Result 2024 OUT: कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए।

UP Police Constable Result 2024 OUT:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बृहस्पतिवार को कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के लिए 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को संपन्न हुई लिखित परीक्षा के परिणाम प्राप्तांकों की श्रेष्ठता और आरक्षण के नियमों के अनुसार जारी कर दिए गए है। बोर्ड ने बताया कि अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन तथा शारीरिक परीक्षण के लिए चयनित अभ्यार्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दी गई है।

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक की तरफ से की गई पोस्ट में कहा गया, ‘‘अभ्यर्थी अपना परिणाम वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं।’’ इसी साल 17 और 18 फरवरी को आयोजित पुलिस भर्ती की परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गयी थी जिसके बाद यह परीक्षा अगस्त में आयोजित की गयी। 

174316 अभ्यर्थी पास हुए और 15 दिसंबर से फिजिकल टेस्ट होने की संभावना है। छात्र uppbpb.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर डाल कर रिजल्ट और कट ऑफ देख सकते हैं। यूपी पुलिस रिजल्ट यहां पर उपलब्ध है।

UP Police Constable Result 2024 OUT:

1. सामान्यः 214.04

2. EWS: 187.31

3. OBC: 198.99

4. SC: 178.04

5. ST: 146.73

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर कहा, “ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई।”

उन्होंने कहा, “आप (अभ्यर्थी) सभी परीक्षा के आगामी चरणों की तैयारी पूर्ण तत्परता के साथ करेंगे, इस विश्वास के साथ मेरी मंगलकामनाएं!” योगी ने कहा, “पूर्ण शुचिता और पारदर्शिता के साथ संपन्न उत्तर प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम आज घोषित हुए हैं।”

उन्होंने कहा, “आरक्षण नीति का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्राप्तांकों की श्रेष्ठता के आधार पर निर्धारित पदों के सापेक्ष लगभग ढाई गुना अधिक यानी कुल 1,74,316 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए अर्ह घोषित किया है।”

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र