लाइव न्यूज़ :

UP: पीलीभीत में रोडवेज बस व जीप की जबरदस्त टक्कर में नौ की मौत, 32 घायल

By भाषा | Updated: October 17, 2020 15:50 IST

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस में 40 यात्री और जीप में 10 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 32 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कई की हालत चिंताजनक है। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपीलीभीत जिले के पूरनपुर में शनिवार सुबह बोलेरो जीप और रोडवेज बस के बीच टक्कर होने से नौ लोगों की मौत हो गई तथा 32 लोग घायल हो गए।योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुये मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

लखनऊ: पीलीभीत जिले के पूरनपुर में शनिवार सुबह बोलेरो जीप और रोडवेज बस के बीच टक्कर होने से नौ लोगों की मौत हो गई तथा 32 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुये मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि शनिवार तड़के तीन से चार बजे के बीच पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस सवारियों को लेकर लखनऊ से पीलीभीत आ रही थी, वहीं दूसरी ओर जीप भी सवारी लेकर पूरनपुर की तरफ से आ रही थी। थाना पूरनपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के सोहरामऊ बॉर्डर के पास बस व जीप में टक्कर हो गई जिसमें बस और जीप दोनों पलट गईं।

उन्होंने बताया कि बस पलटने से कई सवारियां उसके नीचे दब गईं, वहीं पिकअप में भी सवार लोगों को चोटें आई हैं। इस हादसे में बस चालक सहित नौ लोगो की मौत गयी। मृतको में बस का चालक पीलीभीत निबासी शकील (28), गयादीन (45), कलावती (40), मोहन बदादुर (45), दीपा विश्वास (50), श्याम (12) शामिल हैं। बाकी तीन मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस में 40 यात्री और जीप में 10 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 32 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कई की हालत चिंताजनक है। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ज्यादातर यात्री पीलीभीत तथा आसपास के लोग थे। लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पीलीभीत की दुर्घटना पर गहरा शोक व्यवक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल लोगों का समुचित उपचार कराने का भी निर्देश दिया है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो