लाइव न्यूज़ :

UP Nikay Chunav: 'निकाय चुनाव हमारे लिए किसी देवासुर संग्राम से कम नहीं', योगी आदित्यनाथ ने की ट्रिपल इंजन की सरकार बनवाने की अपील

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 28, 2023 13:29 IST

उत्तर-प्रदेश में निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है। यूपी में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। चार मई को पहले और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनिकाय चुनावों के लिए सीएम योगी की सभाएं जारीआज सीएम योगी उत्तर प्रदेश के सीतापुर पहुंचेचुनाव जिताकर ट्रिपल इंजन सरकार बनवाने की बात कही

लखनऊ: उत्तर-प्रदेश में निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार चुनावी जन सभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में आज सीएम योगी उत्तर प्रदेश के सीतापुर पहुंचे। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिश्रिख में नगर निकाय चुनाव को लेकर एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 

सबोधन में सीएम योगी ने कहा, "निकाय चुनाव हमारे लिए किसी देवासुर संग्राम से कम नहीं है। डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन के लगने से हर गांव, गली, किसान, नौजवान तक सभी सुविधाएं पहुंचेंगी और दानव रूपी भ्रष्टाचारियों, माफियाओं व अपराधियों को दरकिनार करने में मदद मिलेगी।"

सीएम योगी ने आगे कहा, "डबल इंजन की सरकार बेहतर काम कर रही है। आज विश्व में भारत को सम्मान मिल रहा है। अब भारत की वैश्विक स्तर पर पहचान हो रही है। किसानों को सम्मान मिल रहा है। योजनाओं का लाभ लोगों को बिना भेदभाव के मिल रहा है। आज भव्य राममंदिर बन रहा है। साथ ही ODOP के तहत किसानों को बढ़ावा मिला है।"

सीतापुर में जनसभा के दौरान सीएम योगी के साथ प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, मंत्री राकेश राठौर गुरू, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, सीतापुर जिले के सभी भाजपा विधायक, पार्टी के जिला पदाधिकारी व नगर निकाय में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी मौजूद रहे।

निकाय चुनावों में इस बार कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा है। विपक्ष जहां प्रदेश में अपराध बढ़ने की बात कर रहा हैं वहीं सीएम योगी अपनी हर रैली में  माफिया और अपराधियों  पर लगाम कसने के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों का जिक्र करना नहीं भूलते। सीएम योगी ने सीता पुर में दोहराया कि यूपी में अब माफिया और अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक ही युक्ति- हमारे जनपद, हमारे प्रदेश की हो 'माफिया' से मुक्ति।

बता दें कि यूपी में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। चार मई को पहले और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे।  नगर निकाय के 14,684 पदों पर चुनाव होगा। इसमें 17 महापौर और 1420 पार्षदों के अलावा नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष और 5327 सदस्य चुने जाएंगे। साथ ही 544 नगर पंचायत अध्यक्ष, 7178 सदस्यों का चुनाव भी होगा।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJPसमाजवादी पार्टीभारतनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?