लाइव न्यूज़ :

Up Nikay Chunav: मेरठ के बूथों से ईवीएम में खराबी के कुछ मामले आए सामने, थोड़ी देर के लिए रुका रहा मतदान

By अनिल शर्मा | Updated: May 11, 2023 10:38 IST

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण में प्रदेश के सात नगर निगमों के महापौर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि इन सात नगर निगमों में पार्षद के 581 पद के लिए 3,840 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार और नगर पालिका परिषदों के 2,520 सदस्यों के लिए 13,315 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसात नगर निगमों में पार्षद के 581 पद के लिए 3,840 उम्मीदवार मैदान में हैं।पहले चरण का मतदान 4 मई को हुआ था। नतीजे 13 मई को आएंगे।

Up Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कुछ बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज (गुरुवार) 38 जिलों में मतदान हो रहा है। इस बीच मेरठ के बूथों से ईवीएम में खराबी के कुछ मामले सामने आए, जिससे कुछ समय के लिए मतदान रुका रहा। खराब ईवीएम को बदलने के बाद मतदान फिर से शुरू किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश में आज (11 मई) प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलन्दशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, कानपुर देहात तथा अमेठी समेत 38 जिलों में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। वोट शाम छह बजे तक डाले जाएंगे।

कुल 17 मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा जाएगा, जिसमें पांच महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद को महिलाओं के लिए, आगरा को महिलाओं (एससी) और फिरोजाबाद को ओबीसी (महिलाओं) के लिए आरक्षित किया गया है।

राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार दूसरे चरण के तहत राज्य के 38 जिलों में 1.92 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे। दूसरे चरण में मेरठ, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़, कानपुर और अयोध्या नगर निगमों के महापौर का भी चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण में प्रदेश के सात नगर निगमों के महापौर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि इन सात नगर निगमों में पार्षद के 581 पद के लिए 3,840 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार और नगर पालिका परिषदों के 2,520 सदस्यों के लिए 13,315 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुमार ने बताया कि नगर पंचायतों के 267 अध्यक्षों के पद के लिए 2,942 उम्मीदवार तथा इनके 3,459 सदस्यों के पद के लिए 17,997 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण का मतदान 4 मई को हुआ था। नतीजे 13 मई को आएंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए