लाइव न्यूज़ :

यूपी के बहराइच में हैरान करने वाला मामला, सुहागरात में कमरे में गए अंदर...अगली सुबह मिली दोनों की लाश, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2023 09:14 IST

यूपी के बहराइच में शादी के अगले ही दिन नवविवाहित जोड़े की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों रात में सोने कमरे में गए थे, अगली सुबह इनकी लाश मिली।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शादी के बाद अगली सुबह नवविवाहित जोड़ा मृत पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दूल्हा-दुल्हन की मौत हार्ट अटैक से हुई है। दरअसल, 22 वर्षीय प्रताप यादव ने 30 मई को 20 वर्षीय पुष्पा से शादी की। नवविवाहित जोड़ा 31 मई को अपने कमरे में सोने गया और अगली सुबह मृत पाया गया। प्रताप के गांव में एक ही चिता पर दंपति का अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रताप की पिछले हफ्ते मंगलवार की रात पुष्पा से शादी हुई थी और बुधवार शाम को बारात दूल्हे के घर लौट आई। कैसरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के हवाले से कहा गया है कि बुधवार की रात शादी समारोह के दो दिन बाद दंपति अपने कमरे में सोने गए। गुरुवार दोपहर तक जब जोड़ा अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो दूल्हे के परिवार ने कारण जानने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, 'हालांकि, कमरे में जबरन प्रवेश के कोई निशान या दंपति के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, जो उनकी मौत में किसी अपराध के एंगल को जोड़ते। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक ही समय में दिल का दौरा पड़ने के निष्कर्षों से कुछ आशंकाएं जताई गई हैं।' पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौत के कारणों का पता लगाने के लिए कमरे और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

एसपी, बहराइच प्रशांत वर्मा ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पति और पत्नी दोनों को एक ही समय दिल का दौरा पड़ा था। रिपोर्टों के अनुसार, दंपति को हृदय संबंधी समस्याओं का कोई पूर्व इतिहास नहीं था। वर्मा ने यह भी कहा कि दंपति की मौत के पीछे के रहस्य को सुलझाने के लिए लखनऊ में राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में आगे की जांच के लिए दोनों शवों के विसरा को संरक्षित किया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारहार्ट अटैक (दिल का दौरा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह