लाइव न्यूज़ :

UP News: भाजपा विधायक जातीय बैठक कर सीएम योगी पर बना रहे दबाव, राजपूत, कुर्मी और लोध जाति के विधायक अपनी राजनीति चमकाने के लिए हुए सक्रिय  

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 18, 2025 20:23 IST

सपा और कांग्रेस के इस कवायद का संज्ञान लेते हुए भाजपा के विधायक जातीय बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री योगी और पार्टी संगठन के बड़े पदाधिकारियों पर दबाव बनाने के जुट गए हैं. 

Open in App

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सियासत में इस वक्त अंदरखाने में खूब उठापटक हो रही है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जहां अपने ओहदे में इजाफा करने को लेकर बेचैन हैं. वही समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के विधायक पंचायत चुनावों में सत्तापक्ष को पटकनी देने के लिए गांवों में अपनी सक्रियता बढ़ा दिए हैं. सपा और कांग्रेस के इस कवायद का संज्ञान लेते हुए भाजपा के विधायक जातीय बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री योगी और पार्टी संगठन के बड़े पदाधिकारियों पर दबाव बनाने के जुट गए हैं. 

वर्षों पहले कल्याण सिंह के शासनकाल के दौरान भाजपा विधायकों ने ऐसी ही बैठकर कर कल्याण सिंह पर दबाव बनाकर अपने चहेतों को निगमों में अध्यक्ष बनवाया था. और खुद सरकार में मंत्री बने थे. इस तरह ही बैठक आयोजित करने के लिए तब राजनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह और कलराज मिश्र का नाम लिया जाता था, लेकिन इस बार ऐसे बैठक आयोजित करने की पहल सरकार में मंत्री बने या बने रहने की लालसा के चलते हो रही हैं. 

यहीं वजह है कि विधानसभा सत्र के समाप्त होने के पहले ही लखनऊ के एक बड़े होटल में भाजपा के ठाकुर विधायकों की एक अहम बैठक हुई है, जिसमें 40 राजपूत एमएलए और एमएलसी शामिल हुए. इस बैठक में समाजवादी पार्टी से बागी हुए दो विधायक भी शामिल हुए. यहीं नहीं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह भी इसमें शामिल हुए. इस बैठक को ‘कुटुम्ब परिवार’ का नाम दिया गया. 

इसके अगले ही दिन सीएम योगी के एक नजदीकी मंत्री जिन्हें मंत्रिमंडल से हटाए जाने का डर है, उन्होने भी पार्टी के ठाकुर विधायकों की बैठक आयोजित की. इसके बाद पार्टी के कुर्मी और लोध जाति की राजनीति करने वाले सीनियर विधायकों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए डिनर बैठक की. ऐसी बैठके आयोजित करने वाके विधायक अपने जमावड़े को एक सामाजिक पहल बता रहे हैं, लेकिन इसका असली कारण राजनीतिक है. यह बैठक मुख्यमंत्री योगी और भाजपा नेतृत्व पर दबाव बनाने की कोशिश ज्यादा दिख रही है. 

इसलिए सक्रिय हैं भाजपा विधायक : 

कहा जा रहा है कि पार्टी के अंदर कई मसलों पर उच्च स्तर से लेकर नीचे तक रस्साकशी चल रही है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लंबे अरसे से लटका हुआ है. पार्टी के तमाम सीनियर नेता इस पद के दावेदार हैं. लोधी समाज से आने वाले धर्मपाल सिंह और बीएल वर्मा दोनों ही इस कुर्सी को पाना चाहते हैं. जबकि पार्टी में इनकी खिलाफत करने वाले तमाम नेता यह चाहते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर लोध समाज का विधायक काबिज हो. 

ब्राह्मण समाज के एक सीनियर नेता दूसरी बार राज्यसभा सदस्य बनने के लिए राजपूत नेताओं की बैठकों की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को दे रही हैं. कुल मिलाकर यूपी की राजनीति में जातिवाद को उभारा जा रहा है. और प्रदेश की पूरी राजनीति जाति आधारित होती जा रही है. विपक्ष ओबीसी और दलितों के मुद्दे उठाकर उनको अपनी ओर करने की कोशिश कर रहा है. जवाब में भाजपा विधायक जातीय संतुलन का प्रदर्शन कर अपनी जगह को सुनिश्चित करने की मुहिम में जुटे हैं. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए