लाइव न्यूज़ :

UP Nagar Nikay Chunav 2023: अमेठी की नगर पंचायत और नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार, अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2023 14:25 IST

UP Nagar Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण में अमेठी जिले में 11 मई को मतदान होगा। 17 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे24 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।अमेठी में दो नगर पालिका सीटें गौरीगंज व जायस हैं।दो नगर पंचायतें अमेठी व मुसाफिरखाना हैं।

UP Nagar Nikay Chunav 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित मालवीय ने बुधवार को दावा किया कि अमेठी की नगर पंचायतों और नगरपालिकाओं के चुनाव में कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के इस संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मोहब्बत की दुकान' लगाने वाले कांग्रेस नेता की अमेठी में इज्जत 'नीलाम' हो रही है। मालवीय ने एक ट्वीट में कहा, "कांग्रेस का अमेठी में हाल इतना खराब है कि अमेठी नगर पंचायत, मुसाफिर खाना नगर पंचायत, जायस नगरपालिका और गौरीगंज नगरपालिका में होने वाले स्थानीय चुनावों के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मोहब्बत की दुकान लगाने वाले राहुल गांधी, कर्नाटक छोड़िए, अमेठी में आपकी इज्जत नीलाम हो रही है।"

मालूम हो कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने की अवसरों पर कहा था कि वह नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान लगाने निकले हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अमेठी जिले में 11 मई को मतदान होगा। इसके लिए 17 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

25 अप्रैल को नामांकन की समीक्षा की जाएगी। उम्मीदवार 27 अप्रैल को अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद 28 अप्रैल को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करके चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतगणना 13 मई को होगी। वर्तमान में अमेठी में दो नगर पालिका सीटें गौरीगंज व जायस के साथ दो नगर पंचायतें अमेठी व मुसाफिरखाना हैं।

पिछले चुनाव में गौरीगंज नगरपालिका सीट पर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी जबकि जायस सीट पर भाजपा ने बाजी मारी थी। अमेठी की नगर पंचायत सीट पर भाजपा की चंद्रमा देवी जीती थीं। इसके अलावा मुसाफिरखाना नगर पंचायत पर निर्दलीय प्रत्याशी पुरुषोत्तम दास ने जीत हासिल की थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमेठीराहुल गांधीस्मृति ईरानीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे