लाइव न्यूज़ :

UP MLC Elections 2022: सपा ने 36 प्रत्याशियों की सूची जारी की, RLD को 2 सीट, यहां देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2022 18:58 IST

UP MLC Elections 2022: सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्यों के आगामी नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए सभी 36 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा ने मेरठ-गाजियाबाद और बुलंदशहर सीट अपने सहयोगी राष्‍ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी हैं।स्थानीय निकाय कोटे की 36 सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है। 21 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख है।

UP MLC Elections 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) ने विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव के लिए अपने 36 प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी कर दी।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्यों के आगामी नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए सभी 36 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि सपा ने मेरठ-गाजियाबाद और बुलंदशहर सीट अपने सहयोगी राष्‍ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी हैं।

गौरतलब है कि विधान परिषद में स्थानीय निकाय कोटे की 36 सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है। वहीं, 21 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्थानीय निकाय कोटे के 36 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इस समय परिषद में भाजपा के 35, सपा के 17, बसपा के चार, अपना दल (सोनेलाल), निषाद पार्टी और कांग्रेस का एक-एक सदस्य हैं।

यहां जानें सभी प्रत्याशी के बारे में

मुरादाबाद-बिजनौर सीटः अजय प्रताप सिंह

रामपुर-बरेली सीटः मशकूर अहमद

बदायूंः सिनोज कुमार शाक्य

पीलीभीत-शाहजहांपुरः अमित कुमार

हरदोईः रजीउद्दीन

खीरीः अनुराग वर्मा

सीतापुरः अरुणेश कुमार

लखनऊ-उन्नावः सुनील कुमार सिंह

रायबरेलीः वीरेंद्र शंकर सिंह

प्रतापगढ़ः विजय बहादुर

सुल्तानपुरः शिल्पा प्रजापति

बाराबंकीः राजेश कुमार

बहराइचः अमर

आजमगढ़-मऊः राकेश कुमार

गाजीपुरः भोला नाथ शुक्ला

जौनपुरः मनोज कुमार

वाराणसीः उमेश

मिर्जापुर-सोनभद्रः रमेश सिंह

इलाहाबादः वासुदेव यादव

बांदा-हमीरपुरः आनंद कुमार त्रिपाठी

झांसी-जालौन-ललितपुरः श्याम सुंदर सिंह

कानपुर-फतेहपुरः दिलीप सिंह उर्फ कल्लू

इटावा-फर्रुखाबादः हरीश कुमार

आगरा-फिरोजाबादः दिलीप सिंह

मथुरा-एटा-मैनपुरीः उदयवीर सिंह और राकेश

अलीगढ़ः जसवंत सिंह

मुजफ्फरनगर-सहारनपुरः मोहम्मद आरिफ

गोंडाः भानु कुमार त्रिपाठी

फैजाबादः हीरालाल

बस्ती-सिद्धार्थनगरः संतोष सनी

गोरखपुर-महराजगंजः रजनीश

देवरियाः डॉक्टर कफील खान

बलियाः अरविंद गिरी।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवजयंत चौधरीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल