लाइव न्यूज़ :

उप्र के मंत्री कपिल अग्रवाल ने अदालत में आत्मसमर्पण किया, मिली जमानत

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:06 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर की एक अदालत में बृहस्पतिवार को आत्म समर्पण कर दिया और उन्हें जमानत दे दी गई। वह तीन आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास राज्य मंत्री अग्रवाल के खिलाफ 2016 में न्यू मंडी थाने और कोतवाली थाने में निषेधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में दो मामले दर्ज किए गए थे जबकि एक मामला 2012 में रेल सेवा को बाधित करने के आरोप में दर्ज किया गया था। बहरहाल, एक मामले में मुजफ्फरनगर से भाजपा विधायक के खिलाफ आरोप तय कर लिए गए हैं, जिसमें उन्होंने कोतवाली थाना क्षेत्र में निषेधात्मक आदेश का उल्लंघन कर रोड शो निकाला था। पुलिस ने अग्रवाल समेत भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। विशेष न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने अग्रवाल को 20-20 हजार रुपये की दो जमानतों पर राहत प्रदान कर दी और मामले को अगली सुनवाई के लिए आठ सितंबर को सूचीबद्ध कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos