लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार में मंत्री दिनेश खटीक ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भेजा इस्तीफा, कहा- मेरी सुनी नहीं जाती, दलितों का हो रहा है अपमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2022 13:56 IST

योगी आदित्यनाथ सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा देने की खबर हैं। सूत्रों के अनुसार खटीक ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजभवन को भी भेजा है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी चिट्ठी लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने इस्तीफा दिया। दिनेश खटीक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी अपना इस्तीफा भेजा है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।दिनेश खटीक ने कहा है कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते और न ही किसी बैठक की सूचना दी जाती है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी चिट्ठी लिखी है और विभाग में भ्रष्टाचार सहित अधिकारियों द्वारा उन्हें तवज्जो नहीं दिए जाने और दलितों को उचित मान-सम्मान नहीं मिलने जैसे आरोप लगाए है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार दिनेश खटीक ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजभवन को भी भेजा है। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि दलित होने की वजह से विभाग में उनकी नहीं सुनी जा रही है। साथ ही न ही किसी बैठक की सूचना उन्हें दी जाती है।

'केवल गाड़ी मिलना ही राज्य मंत्री का अधिकार?'

नाराज दिनेश खटीक ने अपने इस्तीफे में लिखा है- 'संबंधित विभाग के अधिकारी राज्य मंत्री को केवल विभाग द्वारा गाड़ी उपलब्ध करा देना ही राज्य मंत्री का अधिकार समझते हैं।'

खटीक ने साथ ही कहा कि विभाग में स्थानांतरण सत्र में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी और स्थानांतरण संबंधिक सूचनाएं भी मांगी थी लेकिन इसे मुहैया नहीं कराया गया।

'नमामि गंगे योजना के अंदर भी बड़ा भ्रष्टाचार'

दिनेश खटीक ने आरोप लगाया कि विभाग में उनके साथ बहुत भेदभाव किया जा रहा है और कोई अधिकार नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पत्रों का जवाब भी अधिकारियों की ओर से नहीं दिया जाता है। 

नमामि गंगे योजना का जिक्र करते हुए दिनेश खटीक ने कहा कि इसमें भी बहुत भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने लिखा कि वे जब भी कोई शिकायत किसी अधिकारी के खिलाफ करते हैं तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि उनके दावों की जांच किसकी भी एजेंसी से कराई जा सकती है।

दिनेश खटीक ने लिखा कि जब दलित समाज के राज्य मंत्री का विभाग में कोई अस्तित्व ही नहीं है तो ऐसी स्थिति में उनका काम करना दलित समाज के लिए बेकार है और इसलिए तमाम बातों से आहत होकर वे इस्तीफा दे रहे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह