लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार पर बरसीं 'यूपी में का बा' सिंगर नेहा सिंह राठौर- सरकार ने मेरे खिलाफ चापलूस कवियों-गायकों की पूरी फौज उतार दी है

By अनिल शर्मा | Updated: January 31, 2022 13:17 IST

नेहा राठौर यूपी में का बा के बाद बीजेपी समर्थकों के निशाने पर हैं। उनको गीत के लिए सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनेहा सिंह राठौर यूपी में का बा पार्ट 3 लाने की घोषणा की हैनेहा सिंह अपने गीतों में सामाजिक मुद्दों को बढ़-चढ़कर उठाती हैं

अपने गीतों में सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को बेखौफ उठानेवालीं भोजपुरी गीतकार और गायिका नेहा राठौर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दरअसल नेहा राठौर ने रवि किशन के यूपी चुनाव को लेकर गाए रैप गीत- यूपी में सब बा को काउंटर करते हुए यूपी में का बा गीत गाया। यह गीता काफी लोकप्रिय हुआ। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए नेहा ने इसका दूसरा हिस्सा भी लाया और अब तीसरे पार्ट को लाने की घोषणा कर दी है।

हालांकि नेहा राठौर यूपी में का बा के बाद बीजेपी समर्थकों के निशाने पर हैं। उनको गीत के लिए सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। बावजूद इसके नेहा सिंह राठौर ने आलोचकों को साफ-साफ कह दिया है कि वह डरनेवालीं नहीं हैं और उनका सवाल सत्ता मैं बैठे लोगों से, सरकार से है। 

इस बीच नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में उनपर हो रहे हमले को लेकर एक लंबा पोस्ट साझा किया है। नेहा ने कहा कि सरकार ने उनके खिलाफ चापलूस कवियों और गायको की पूरी फौज उतार दी है। बकौल नेहा, मैं जनता की ओर से सवाल पूछ रही हूँ और चाहती हूँ कि सरकार मेरे सवालों के जवाब दे। लेकिन सरकार बहुत चालाक है। वो नहीं चाहती कि जनता और सरकार के बीच सीधा सवाल-जवाब हो। ऐसे में उसने मेरे विरुद्ध अपने चापलूस कवियों-गायकों की पूरी फौज उतार दी है।

नेहा ने पोस्ट में आगे लिखा है, चारण कवियों का एक पुराना इतिहास रहा है। ऐसे कवि राजा के चरणों में बैठकर कुछ सिक्कों और इनामों के लिए राजा की तारीफ में कविताएँ लिखते-गाते थे. यही इनकी रोजी-रोटी थी। वक्त बदल गया, पर ऐसे लोग आज भी मौजूद हैं।एक लोकगायक/जनकवि का काम जनता की तरफ से सरकार से सवाल पूछना है, जबकि चारण/भाट/दरबारी कवियों का काम सरकार की तरफ से जनता को जवाब देना है। यही हो रहा है।

सरकार चाहती है कि जनता मेरे सवालों को भूलकर इन चारण-भाटों की फर्जी कविताओं-गीतों में उलझकर रह जाए, और जनता का गुस्सा सरकार की बजाय इन दरबारी गायकों पर निकले। दरबारी कवियों/चारणों/भाटों का काम अपने हुजूर की तरफ से मुझे जवाब देना है, तो वो भी अपनी सारी मर्यादा भूलकर सरकार की ओर से मुझे जवाब देने में लगे हैं।

लोकगायिका नेहा राठौर ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव के ठीक पहले का समय ही एकमात्र समय होता है जब सरकारों की पूँछ दबी होती है। यही वो समय होता है जब जनता सरकारों से सवाल पूछकर अपनी नाराज़गी दर्ज करवा सकती है, अपनी जरूरतें बता सकती है और सुधार की कोशिश कर सकती है। लेकिन इन दरबारी गायकों ने इस संवेदनशील समय और जरूरी मौके पर सरकार की चापलूसी में जनता को भ्रमित कर रखा है. इन चारण कवियों-गायकों ने सरकारी पदों और सरकारी पुरस्कारों की उम्मीद में जनता से धोखाधड़ी की है। इसे याद रखा जाएगा। नेहा ने घोषणा की कि यूपी में का बा Part 3 जल्द आ रहा है।

 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथBJPउत्तर प्रदेशअसम विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर