लाइव न्यूज़ :

UP: उन्नाव जिले में जय श्रीराम का नारा लगाने से मना करने पर मदरसा छात्रों को पीटा, केस दर्ज

By भाषा | Updated: July 12, 2019 19:46 IST

एबी नगर स्थित मदरसा दारूल उलूम फैज-ए-आम में पढ़ने वाले चार छात्र गुरुवार को जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेलने गये थे। वहां पहले से ही खेल रहे कुछ युवकों ने मदरसा छात्रों से 'जय श्रीराम' का नारा लगाने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव जिले में कथित रूप से 'जय श्रीराम' का नारा लगाने से इनकार करने पर मदरसे के चार छात्रों से मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है।मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना निसार अहमद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना को लेकर शुक्रवार की सुबह विभिन्‍न कथित हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने के विरोध में कोतवाली के बाहर हंगामा किया।

उन्नाव जिले में कथित रूप से 'जय श्रीराम' का नारा लगाने से इनकार करने पर मदरसे के चार छात्रों से मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) उमेश चंद्र त्‍यागी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार बताया कि एबी नगर स्थित मदरसा दारूल उलूम फैज-ए-आम में पढ़ने वाले चार छात्र गुरुवार को जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेलने गये थे। वहां पहले से ही खेल रहे कुछ युवकों ने मदरसा छात्रों से 'जय श्रीराम' का नारा लगाने को कहा। इनकार करने पर उन्होंने उनकी बल्ले और स्टम्प से पिटाई की। इस वारदात में मदरसे के चारों छात्रों को चोटें आयीं।

उन्होंने बताया कि छात्रों ने मदरसे पहुंचकर आपबीती बतायी। मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना निसार अहमद की तहरीर पर पुलिस ने आदित्य शुक्ला, क्रांति, कमल तथा एक अन्‍य अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 323 (मारपीट), 352 (हमला), 504 (शांति भंग के लिये जबरन अपमान) और 506 (धमकाने) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इस घटना को लेकर शुक्रवार की सुबह विभिन्‍न कथित हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने के विरोध में कोतवाली के बाहर हंगामा किया।

तनाव देखते हुए प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गों पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर शहर की सभी मस्जिदों के बाहर व्यापक पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इलाके में फिलहाल शांति है। 

टॅग्स :मदरसाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो