लाइव न्यूज़ :

UP Lok Sabha Elections 2024: सपा नेता नारद राय ने 'बायो' में 'मोदी का परिवार' लिखकर भाजपा में जाने का संकेत दिया, जनता से सपा निशान 'साइकिल' पर ताला लगाने का कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2024 12:40 IST

UP Lok Sabha Elections 2024: पूर्व मंत्री नारद राय ने सोमवार देर रात 'एक्स' पर लिखा, ''दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भारत के गृह मंत्री, राजनीति के चाणक्य अमित शाह जी के संकल्प की समाज के अंतिम पंक्ति में बसे गरीब को मज़बूत करने वाली सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करूंगा। जय जय श्री राम।''

Open in App
ठळक मुद्देपोस्ट के साथ ही शाह से हुई मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी बैठे हुए दिखाई दिये। मैं लड़ता हूं, तो ताल ठोंक कर लड़ता हूं!

UP Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री नारद राय ने मंगलवार को 'एक्स' पर अपने 'बायो' में 'मोदी का परिवार' लिखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने का संकेत दिया साथ ही जनता से सपा के चुनाव निशान 'साइकिल' पर ताला लगाने का आह्वान किया। बलिया सदर सीट से दो बार के विधायक और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री राय ने सोमवार देर रात 'एक्स' पर लिखा, ''दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भारत के गृह मंत्री, राजनीति के चाणक्य अमित शाह जी के संकल्प की समाज के अंतिम पंक्ति में बसे गरीब को मज़बूत करने वाली सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करूंगा। जय जय श्री राम।'' उन्होंने इस पोस्ट के साथ ही शाह से हुई मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।

एक तस्वीर में उनके साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी बैठे हुए दिखाई दिये। राय ने 'एक्स' पर अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखा और एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कह रहे हैं, ''मैं लड़ता हूं, तो ताल ठोंक कर लड़ता हूं!

मदद करता हूं, तो ताल ठोंक कर करता हूं और विरोध भी करता हूं, तो ताल ठोक कर करता हूं!'' राय ने सोमवार को जिले के खोरी पाकड़ गांव में अपने समर्थकों की बैठक बुलाई थी। इसमें उन्होंने गत रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बलिया लोकसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार सनातन पांडेय के समर्थन में फेफना क्षेत्र में सम्पन्न हुई चुनावी सभा के दौरान अपना अपमान किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने समर्थकों से कहा, ''आप सभी हाथ उठाइये और साइकिल में ताला लगाइये।''

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बलिया लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार सनातन पांडेय के समर्थन में फेफना क्षेत्र में एक चुनावी सभा को सम्बोधित किया था। ऐसा आरोप है कि उन्होंने मंच पर नारद राय की मौजूदगी के बाद भी उनका नाम नहीं लिया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024समाजवादी पार्टीBJPलोकसभा चुनावउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो