लाइव न्यूज़ :

UP: आजम के जौहर ट्रस्ट से छीनी जाएगी करोड़ों की जमीन, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 31, 2023 19:00 IST

अखिलेश यादव की सरकार में आजम खान ने शिक्षा विभाग की 41181 वर्ग फुर जमीन जौहर ट्रस्ट को 100 रुपए सालाना किराए पर 30 साल के लिए लीज पर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खान के जौहर ट्रस्ट को शिक्षा विभाग की सौंपी गई करोड़ों रुपए की जमीन योगी सरकार ने वापस लेने का फैसला कियासीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में यह फैसला लिया गयाअखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान आजम खान को दी गई थी करोड़ों की जमीन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के सीनियर नेता आजम खान के जौहर ट्रस्ट को शिक्षा विभाग की सौंपी गई करोड़ों रुपए की जमीन योगी सरकार ने वापस लेने का फैसला कर लिया। सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में यह फैसला लिया गया। अखिलेश यादव की सरकार में आजम खान ने शिक्षा विभाग की 41181 वर्ग फुर जमीन जौहर ट्रस्ट को 100 रुपए सालाना किराए पर 30 साल के लिए लीज पर दी गई थी।

आरोप है कि आजम खान के अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए नियमों का उल्लंघन कर उक्त जमीन हासिल की थी, जिसे वापस लेकर मंगलवार को योगी सरकार ने आजम खान को एक बड़ा झटका दिया है। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के अनुसार, आजम खान ने यह जमीन हासिल करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ एक करार किया था।

इसी करार की शर्तों के उल्लंघन किए जाने के आरोप आजम खान पर लगे थे। यह कहा गया था कि आजम खान ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए शिक्षा विभाग से राजकीय मुर्तजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन और जमीन को लीज पर लिया था। फिर इस भूमि पर अपना कार्यालय दारूल अवाम और रामपुर पब्लिक स्कूल की स्थापना कराई थी, जबकि जमीन हासिल करने के लिए जो करार हुआ था, जिसमें कहा गया था कि आवंटित भूमि का उपयोग यूनिवर्सिटी के लिए किया जाएगा।

इस जमीन को किसी अन्य कार्य में इसका उपयोग में नहीं किया जाएगा। जांच में इन आरोप सही पाए गए और अब सरकार ने इस लीज कैंसिल करने का फैसला किया है। सुरेश खन्ना ने बताया कि अब रामपुर का प्रशासन जल्दी ही आजम खान के ऑफिस के साथ रामपुर पब्लिक स्कूल की जमीन को भी खाली कराएगा। इसके साथ ही सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की जांच डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के नेतृत्व में एक जांच कमेटी करेंगी।

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेशरामपुरसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?