लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: "बस गोली नहीं मारना, बाकी हम देख लेंगे"- BJP विधायक ने दिया विवादित बयान, बोले- चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को लाठी-डंडे, जूते और चप्पल से मारना

By आजाद खान | Updated: January 27, 2022 08:09 IST

UP Election 2022: बीजेपी विधायक के विवादित बयान से राज्य की सियासत एक बार फिर से गर्मा गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी चुनाव से पहले नेताओं के विवादित बयान सामने आ रहे हैं।बीजेपी विधायक ने ऐसे लोगों को लाठी-डंडे, जूते और चप्पल से मारने की बात कही है। उन्होंने गड़बड़ी करने वालों को केवल गोली नहीं मारने की सलाह दी है।

UP Election 2022: बीजेपी के किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने एक विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान से राज्य की सियासत और गर्मा गई है। दरअलस, विधायक अपने समर्धकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई चुनाव के दौरान गड़बड़ी करता है तो उसे लाठी-डंडे, जूते और चप्पल से मारना चाहिए। उन्होंने आगे यह भी कहा कि केवल गोली मत मारना, बाकि हम देख लेंगे। विधायक का बयान उस वक्त आया जब राज्य में अगले ही महीने चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया है और विधायक के धुर विरोधी कहे जाने वाले कांग्रेस विधायक अजय कपूर ने इस बयान की निंदा की है। 

क्या कहा विधायक ने

किदवई नगर से बीजेपी के विधायक महेश त्रिवेदी ने आने वाले चुनाव के लिए अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चुनाव में होने वाली गड़बड़ी का जिक्र किया और बोले कि जो कोई भी चुनाव के समय अगर गड़बड़ी करते दिख जाए, उसे पहले लाठी और डंडे से मारो फिर जरूरत पड़ी तो जूता और चप्पल का प्रयोग करना। विधायक यही नहीं रुके उन्होंने आगे यह भी कहा कि बस गोली नहीं चलाना बाकि वह उसे देख लेंगें। महेश त्रिवेदी के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है।

विधायक ने दी सफाई

इस बयान के बाद विधायक ने सफाई भी दी है। उनका कहना है कि उनके कार्यकर्ता बहुत शरीफ हैं और उन्होंने ऐसा केवल समर्थकों का मनोबल बढ़ाने के लिए ही बोला है। विधायक के अनुसार, वे ऐसा बयान केवल गुंडे और मवालिओं के लिए ही दिए जो चुनाव के दौरान माहौल खराब करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे और उनकी पार्टि इलाके के तरक्की के लिए काम करते है और वे हमेशा ऐसे ही करते रहेंगे। इस पर बयान देते हुए कांग्रेस नेता अजय कपूर ने इसे बीमार मानसिकता का परिचायक बताया है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022भारतउत्तर प्रदेशBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ