लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: कोरोना वायरस को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने कल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का किया ऐलान

By अनुराग आनंद | Updated: March 23, 2020 18:49 IST

दिल्ली मेट्रो का परिचालन 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह फैसला रविवार को हुई बैठक में लिया गया। इसके पहले डीएमआरसी ने फैसला लिया था कि रविवार को दिनभर की बंदी के बाद सोमवार को मेट्रो सिर्फ सुबह और शाम को ही चलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में इस संक्रामक रोग से दो लोगों की मौत हो चुकी है। कोलकाता मेट्रो को 22 मार्च से 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

नई दिल्ली:कोरोना वायरस को लेकर जनता कर्फ्यू के बाद अब उत्तर प्रदेश में कल सुबह 6 बजे तक के लिए CM योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सीएम इसे आगे बढ़ाने को लेकर भी फैसला ले सकते हैं।

एनबीटी के मुताबिक, इसके बारे में खुद सीएम योगी ने मीडिया को जानकारी दी है। इसके अलावा कोरोना की वजह से भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेन को बंद करने का फैसला लिया है। दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो को भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। 

दिल्ली मेट्रो का परिचालन 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। यह फैसला रविवार को हुई बैठक में लिया गया। इसके पहले डीएमआरसी ने फैसला लिया था कि रविवार को दिनभर की बंदी के बाद सोमवार को मेट्रो सिर्फ सुबह और शाम को ही चलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया था कि सोमवार को मेट्रो सुबह छह बजे से लेकर 10 बजे तक चलेगी और उसके बाद शाम में चार बजे से लेकर आठ बजे तक चलेगी। 

वहीं, कोरोना वायरस संकट के बीच रेलवे विभाग ने बड़ा फैसला किया है। कोलकाता मेट्रो को 22 मार्च से 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही लंबी दूरी की तय करने वाली ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेन, इंटरसिटी सहित सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि केवल मालगाड़ी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे ने कहा कि न्यूनतम उपनगरीय रेल सेवाएं, कोलकाता मेट्रो 22 मार्च की आधी रात तक ही चलेंगी, इसके बाद सेवाएं 31 मार्च की आधी रात तक बंद रहेंगी 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में दूसरे मरीज की मौत की पुष्टि करने के साथ रविवार को भारत में इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या पांच हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को मुंबई में कोरोना वायरस के 63 वर्षीय मरीज की मौत हो गई।

इसके साथ ही महाराष्ट्र में इस संक्रामक रोग से दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस व्यक्ति को शनिवार को यहां एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें कहा गया कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने एक बयान में बताया कि मरीज को पहले से ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी थी। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी जिससे उसकी मौत हो गई।

दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब में अब तक एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से नए मामले सामने आने के बाद रविवार को कोविड-19 के मामले बढ़कर 341 हो गए। मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 से अब 295 लोग संक्रमित हैं। 24 अन्य लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे कहीं और चले गए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशसीएम योगी के फैसलेकोरोना वायरसजनता कर्फ्यूउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो