लाइव न्यूज़ :

बिना सरकार के आदेश के यूपी के इस जिले में खुला स्कूल, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के बिना क्लास में दिखें बच्चे

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 19, 2020 10:38 IST

केन्द्र सरकार की ओर से 31 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इन निर्देशों को गंभीरता से ना लेते हुए उत्तर प्रदेश के जलौन जिले के माधौगढ़ तहसील के मिझौना गांव में एक प्राइवेट स्कूल खोला गया।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल में पढ़ने बैठे बच्चों को देखकर बिल्कुल भी नहीं लगा रहा है कि देश में किसी महामारी का संक्रमण भी है।स्कूल में टीचर्स के अलावा करीब 50 विद्यार्थी मौजूद थे।

जलौन:कोरोना वायरस को देखते हुए मार्च 2020 से ही देश के लगभग सारे सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद हैं। लॉकडाउन के बाद अनलॉक-3 में भी सरकार ने गैर-सरकारी या सरकारी स्कूलों को खोलने के निर्देश नहीं दिए हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के जलौन जिले के माधौगढ़ तहसील के मिझौना गांव में एक स्कूल खोला गया और वहां बच्चे भी पढ़ने के लिए आए। जबकि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फिलहाल स्कूलों को खोलने का आदेश नहीं दिया है, इसके बावजूद जलौन जिले में स्कूल खोले गए। 

जलौन जिले के माधौगढ़ तहसील के मिझौना गांव के गायत्री बाल विद्या मंदिर बीते दिनों खुला मिला। स्कूल में छात्रों को कक्षाएं लेने के लिए बुलाया गया। इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ही ख्याल रखा गया, न ही बच्चों ने मास्क लगाए हुए थे। स्कूल में 50 से अधीक छात्र और शिक्षक मौजूद थे।

मामले पर संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद ने कहा, मैं तत्काल इसकी रिपोर्ट लेता हूं और स्कूल के प्रबंधक और प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

सरकार का आदेश- 31 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल

केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन्स के मुताबिक अगस्त महीने में स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। अगस्त के 31 तारीख तक स्कूल बंद रहने के आदेश दिए गए हैं। आगे सरकार के फैसले के बाद ही ये तय होगा कि स्कूल खुलेंगे या नहीं। हालांकि पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन क्लासेज का विकल्प दिया गया है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा