लाइव न्यूज़ :

यूपी के शाहजहांपुर में दीवार गिरने से मलबे में दबकर मां और चार बच्चों की मौत, सीएम योगी ने किया शोक व्यक्त

By भाषा | Updated: July 17, 2020 14:51 IST

यूपी के शाहजहांपुर स्थित घर में बरामदे में सो रहे एक परिवार के उपर दीवार गिर जाने से एक सहित चार बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहजहांपुर में सो रहे एक परिवार के ऊपर दीवार गिर जाने के कारण मलबे में दबकर मां और चार बच्चों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायल बच्चे के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

शाहजहांपुर: जिले के वाजिद खेल मोहल्ले में शुक्रवार सुबह बरामदे में सो रहे एक परिवार के ऊपर दीवार गिर जाने के कारण मलबे में दबकर मां और चार बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। वहीं, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और घायल बच्चे के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली अंतर्गत वाजिद खेल मोहल्ले में रहने वाली शबनम अपने घर में बने कमरे के बाहर फर्श पर अपने बच्चों के साथ सो रही थी। शुक्रवार सुबह बंदरों ने पड़ोसी की दीवार गिरा दी । उन्होंने बताया कि दीवार का मलबा फर्श पर सो रही शबनम व अन्य पर गिरा।

मलबे में दबने से शबनम (42) एवं उसके बच्चों रूबी (20) शाहबाज (5) चांदनी (3) सोहेब (8) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि साहिल 15 गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है शबनम के पति की पहले ही मौत हो गई है शबनम ही अपने इन बच्चों का सहारा थी ।

सिंह ने बताया कि सूचना पर वह तथा पुलिस अधीक्षक एस आनंद तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दीवार के मलबे के नीचे दबे शवों को बाहर निकलवाया । पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है ।

उधर, लखनऊ मे एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद शाहजहाँपुर में दीवार गिरने की दुर्घटना में एक परिवार के 5 सदस्यों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष से 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा इस हादसे में घायल बच्चे का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारशाहजहाँपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा