लाइव न्यूज़ :

गंगा में बहते बक्से में मिली बच्ची की जिम्मेदारी उठाएगी यूपी सरकार, नाविक को मिलेगा नया नाव

By वैशाली कुमारी | Updated: June 17, 2021 11:06 IST

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा नदी में बहती मिली नवजात बच्ची के लालन-पालन की जिम्मेदारी अब यूपी सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को गुल्लू मल्लाह ने गंगा नदी में एक बक्से को देखा जिसमें से बच्ची की रोने की आवाज आ रही थी। बच्ची की आयु लगभग 22 दिन बताई जा रही है, उसे अस्पताल में रखा गया है।योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि बच्ची के पालन पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी अब राज्य सरकार उठाएगी।

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा नदी में एक जीवित नवजात बच्ची बक्से में तैरती हुई मिली थी। बच्ची को सुरक्षित बचाने में एक नाविक कामयाब रहा। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि नवजात के पालन पोषण की जिम्मेदारी यूपी सरकार अपने हाथ में लेगी। इसके साथ ही बच्ची को बचाने वाले नाविक को एक नाव व अन्य सुविधाएं देने की भी घोषणा की गई है। बच्ची मंगलवार को गंगा नदी में नाविक गुल्लू मल्लाह को मिली थी।

गुल्लू मल्लाह ने गंगा नदी में एक बक्से को देखा था जिसमें से बच्ची की रोने की आवाज आ रही थी। आवाज को सुनकर गुल्लू नदी में कूद गया और बक्से को किनारे ले आया।  बक्से के अंदर कई सारे देवी देवताओं के चित्र थे और लाल चुनरी में लपेटी हुई एक बच्ची थी। इसकी आयु लगभग 22 दिन बताई जा रही है।  इस बच्ची की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने बच्ची को आशा ज्योति केंद्र में भेज दिया जहां से उसे महिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। 

नाविक को यूपी सरकार की ओर से दिया जाएगा इनाम

लखनऊ में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गंगा में मिली बच्ची की देखभाल अब उत्तर प्रदेश सरकार करेगी। बच्ची को बचाने वाले नाविक को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही गाजीपुर के डीएम एमपी सिंह नवजात को देखने महिला अस्पताल पहुंचे।

सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता और कई अधिकारी गांव में गुल्लू मल्लाह से मिलने के लिए उसके घर पहुंचे। उन्होंने कहां कि गुल्लू ने बहुत ही नेक काम किया है। बच्ची के पालन पोषण और भविष्य की जिम्मेदारी अब राज्य सरकार उठाएगी। 

उन्होंने गुल्लू से प्रशासन की ओर से मदद के बारे में पूछा तो गुल्लू ने बताया कि उसके पास तीन कमरे का मकान है और वह अपने चाचा की नाव चलाता है। इस बात पर डीएम साहब ने तुरंत ही एक नाव देने की घोषणा कर दी है।

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नाविक ने बच्ची को बचा कर मानवता का उदाहरण दिया है। नाविक को उपहार में आवास दिया जाएगा यदि उनके पास आवाज है तो उनकी पात्रता के हिसाब से उन्हें सुविधाएं दी जाएंगी। राज्य के सभी अधिकारी मानवता की मिसाल कायम करने वालों का हौसला बढ़ाए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथchildबच्चों की शिक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी