लाइव न्यूज़ :

यूपी: प्रशासन ने यति नरसिंहानंद को जारी किया नोटिस, जामा मस्जिद न जाने के लिए कहा, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

By विशाल कुमार | Updated: June 8, 2022 14:03 IST

सोशल मीडिया पर डासना देवी मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद का एक वीडियो साझा किए जाने के बाद सोमवार को नोटिस जारी किया गया। वीडियो में दावा किया गया है कि वह कुरान और इस्लामी इतिहास की किताबों के साथ जामा मस्जिद जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर नरसिंहानंद का एक वीडियो आने के बाद सोमवार को नोटिस जारी किया गया।प्रशासन ने नोटिस जारी कर 17 जून को जामा मस्जिद का दौरा रद्द करने को कहा है।सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले बयान देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

गाजियाबाद:गाजियाबाद प्रशासन ने डासना देवी मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद को नोटिस जारी कर 17 जून को जामा मस्जिद का दौरा रद्द करने को कहा है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर नरसिंहानंद का एक वीडियो साझा किए जाने के बाद सोमवार को नोटिस जारी किया गया।

वीडियो में दावा किया गया है कि वह कुरान और इस्लामी इतिहास की किताबों के साथ जामा मस्जिद जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि नोटिस इसलिए जारी किया गया क्योंकि कथित वीडियो संदेश सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ सकता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नरसिंहानंद को उनके डासना देवी मंदिर स्थित आवास पर 7 जून को नोटिस दिया गया था। हमें अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। अधिकारियों ने कहा कि नोटिस में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले बयान देने पर नरसिंहानंद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

बता दें कि, नरसिंहानंद अतीत में भी अभद्र बयानबाजी के मामलों में शामिल रहे हैं। हरिद्वार में और राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर विवादास्पद कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जहां मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए थे।

पिछले साल 17 से 19 दिसंबर के बीच हरिद्वार में आयोजित ‘‘धर्म संसद’’ में मुसलमानों के खिलाफ अत्यधिक भड़काऊ भाषण देने के लिए नरसिंहानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं, उनको दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर कार्यक्रम में अभद्र भाषा बोलने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :यति नरसिंहानंदउत्तर प्रदेशगाजियाबादसांप्रदायिक तनावcommunal tension
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो