लाइव न्यूज़ :

उप्र: मथुरा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने एक भवन निर्माण कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 23:37 IST

Open in App

मथुरा(उप्र), पांच दिसंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में भाजपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने एक प्रमुख बिल्डर, एसजेपी बिल्डर्स ग्लोबल लिमिटेड के तीन निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका में रह रहे उनके अनिवासी भारतीय भाई केपी गोयल ने वर्ष 2009 में राधा वैली प्रोजेक्ट में 200 वर्ग गज के एक भूखंड के लिए दो किस्तों में कुल 6 लाख 80 हजार रुपए की रकम जमा कराई थी। लेकिन एक दशक बीत जाने के बाद भी न तो कोई भूखंड दिया गया और न ही जमा किया गया पैसा वापस लौटाया गया।

थाना हाईवे के प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में अदालत के आदेश अनुसार कंपनी के निदशकों, राम अग्रवाल, सुदीप अग्रवाल व प्रदीप अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब