लाइव न्यूज़ :

UP: पहले किया CM योगी से मुलाकात अब रामगोपाल यादव दिखे PM Modi के साथ, सपा राष्ट्रीय महासचिव की तस्वीरें वायरल

By आजाद खान | Updated: August 7, 2022 10:55 IST

आजादी का अमृत महोत्सव की एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को देखा गया है। इस दौरान विपक्ष के कई और नेता भी शामिल थे और उन सब से पीएम हंसते हुए बात करते दिखाई दिए है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के साथ सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की तस्वीरें सामने आई है।इससे पहले वह सीएम योगी से भी मिल चुके है। इन मुलाकातों को लेकर सियासत भी तेज हो गई है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) की पहले सीएम योगी के साथ और अब पीएम मोदी के साथ की गई मुलाकात की काफी चर्चा हो रही है। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें रामगोपाल यादव पीएम मोदी से हंसते हुए बात करते दिख रहे है। इन तस्वीरों को लेकर कई सवाल भी उठ रहे है। 

इन तस्वीरों में पीएम मोदी के साथ कई और नेता भी नजर आ रहे है। इन नेताओं में कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी और डीएमके सांसद भी दिख रहे है। पीएम मोदी इन नेताओं से हंसते हुए मिल रहे है और इनसे बात भी करते हुए दिखाई दे रहे है।  

पीएम मोदी के साथ दिखे रामगोपाल यादव

दरअसल, शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में रामगोपाल यादव पीएम मोदी से मुलाकात करते और उनसे हंसते हुए बात करते दिखाई दे रहे है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह एक मुद्दा बनते दिख रहा है।

इस मुलाकात से पहले रामगोपाल यादव ने सीएम योगी से भी मुलाकात की थी जिसको लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। इस मुलाकात पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। 

ये नेता भी दिखे पीएम मोदी के साथ

इस कार्यकर्म में विपक्ष के कई और नेता भी पीएम मोदी के साथ दिखाई दिए है। इनमें डीएमके सांसद तिरुचि शिवा और सीताराम येचुरी भी शामिल थे। यही नहीं मशहूर नृत्यांगना सोनल मानसिंह को भी इस कार्यकर्म में देखा गया है। 

तस्वीरों में डीएमके सांसद से पीएम मोदी बात कर करते हुए दिखाअ दिए है। यही नहीं वह सीताराम येचुरी और रामगोपाल यादव से भी हंसते हुए बात करते देखे गए है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीआजादी का अमृत महोत्सवSitaram Yechuryडीएमकेसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो