लाइव न्यूज़ :

यूपी: पथराव, आगजनी और हिंसा करने के मामले में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल समेत 61 आरोपी बरी

By भाषा | Updated: April 27, 2022 07:20 IST

बघेल के अधिवक्ता राजेश कुलश्रेष्ठ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मतगणना के बाद अक्षय यादव के सांसद बनने पर धांधली का आरोप लगाते हुए फिरोजाबाद के सुभाष चौराहे पर जुलूस निकालकर बघेल व उनके समर्थकों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया और विरोध दर्ज कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देबघेल ने 2014 के लोकसभा चुनाव में मतगणना के बाद अक्षय यादव के सांसद बनने पर धांधली का आरोप लगाया था।बघेल व उनके समर्थकों ने पथराव आगजनी और अन्य प्रकार की हिंसा भी हुई थी।पुलिस ने एमपी एमएलए की अदालत में बघेल व साठ अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

फिरोजाबाद: जनपद न्यायालय की विशेष अदालत एमपी एमएलए अदालत ने मंगलवार को आठ साल पुराने एक मामले में केंद्रीय विधि राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल व साठ अन्य लोगों को बरी कर दिया । बघेल वर्तमान में आगरा से लोकसभा सदस्य हैं।

बघेल के अधिवक्ता राजेश कुलश्रेष्ठ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मतगणना के बाद अक्षय यादव के सांसद बनने पर धांधली का आरोप लगाते हुए फिरोजाबाद के सुभाष चौराहे पर जुलूस निकालकर बघेल व उनके समर्थकों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया और विरोध दर्ज कराया था।

इसमें न केवल धरना दिया गया था बल्कि पथराव आगजनी और अन्य प्रकार की हिंसा भी हुई थी। इसमें पुलिस ने विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए की अदालत में प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल व साठ अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

इस मामले की अंतिम सुनवाई 16 अप्रैल को हुई थी जिसके बाद इस बहुचर्चित मामले का फैसला आने का इंतजार था । उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने अपना फैसला सुनाते हुए बघेल व साठ अन्य लोगों को आरोप मुक्त कर दिया ।

बघेल 2022 के उप्र विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPफ़िरोज़ाबादup policeMP-MLA Court
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो