लाइव न्यूज़ :

यूपी: बिजली विभाग में तैनात एसडीओ ने लगाई थी ओसामा बिन लादेन की तस्‍वीर, किया गया बर्खास्त

By भाषा | Updated: March 21, 2023 15:53 IST

उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में तैनात एसडीओ को बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम पर आरोप है कि वे आतंकी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर कार्यालय में लगाकर उसे अपना आदर्श बताते थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में तैनात एक उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को किया गया बर्खास्त।एसडीओ मारे जा चुके आतंकी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाकर उसे अपना आदर्श बताता था।दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने मामले के सामने आने के बाद कर्मचारी को निलंबित कर जांच शुरू की थी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग में तैनात एक उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को कथित तौर पर आतंकी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाकर उसे अपना आदर्श बनाने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित किशोर ने बताया कि उनकी संस्तुति पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन एम देवराज ने विभागीय एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम की सेवा समाप्त कर दी है।

उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि एसडीओ आतंकी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाकर उसे अपना आदर्श बताता था। विभागीय सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2022 के जून महीने में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज उपखंड-द्वितीय में तैनात एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम ने अपने कार्यालय में आतंकी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगायी थी।

यह खबर चर्चा में आने के बाद एसडीओ को निलंबित करते हुए मामले की जांच दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने शुरू की थी। निगम के एमडी अमित किशोर ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसडीओ गौतम की सेवा समाप्त करने की संस्‍तुति यूपीपीसीएल के चेयरमैन से की जिसके बाद सोमवार को रविंद्र प्रकाश गौतम को बर्खास्त कर दिया गया।

गौरतलब है कि सऊदी अरब के एक धनी परिवार में पैदा हुआ ओसामा बिन लादेन अल कायदा नामक आतंकी संगठन का प्रमुख था, जिसे करीब 54 वर्ष की उम्र में वर्ष 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में अमेरिकी सेना ने एक अभियान में मार गिराया था। 11 सितंबर 2011 अमेरिका में वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमले में अल कायदा का नाम आया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारOsama bin Laden
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान

भारत“सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा”: डिजिटल गिरफ़्तारी के उत्पीड़न के बीच UP की महिला ने कर लिया सुसाइड

ज़रा हटकेWATCH: 15 सेकंड, 5 थप्पड़ और सरेआम जिल्लत..., बरेली में ₹1200 की रकम के लिए गरीब महिला के साथ बर्बरता

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी