लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः बाबा, भैया, बहन को बाय-बाय, बोले ओवैसी- बीजेपी, अखिलेश के पास एक ही वाशिंग मशीन, इसमें धुलकर...

By अनिल शर्मा | Updated: January 28, 2022 09:44 IST

अल्पसंख्यक समाज को लेकर पूछे गए सवाल पर एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि मैंने उन लोगों से (मुसलमान) कह रहा हूं कि अखिलेश यादव आपको केवल दरी बिछाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा कि जिससे अखिलेश गंठबंधन कर रहे हैं, एक के बाद एक मजेदार खबरें निकलेंगीअसदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और सपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया

नई दिल्लीः एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगातार हमले कर रहे हैं।  एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि अखिलेश यादव और भाजपा, दोनों के पास एक ही वाशिंग मशीन है। दोनों को एक सिक्के के दो पहलू करार देते हुए ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव के पास एक वाशिंग मशीन है जो बीजेपी के पास भी है। जो उनकी वाशिंग मशीन में चला गया वो समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष हो जाता है। बीजेपी के पास जाकर क्रिमिनल चार्ज वाला व्यक्ति दूध का धुला, लोकप्रिय नेता हो जाता है। यही नहीं यूपी चुनाव के मद्देनजर एक ट्वीट में उन्होंने लिखा- ‘बाबा’ (योगी)  ‘भैया’ (अखिलेश यादव) और ‘बहन जी’ (मायावती) को बाय-बाय।

खबरें थीं कि सपा के साथ एआईएमआईएम की गठबंधन होगी। हालांकि दोनों पार्टियों के मुखिया ने इससे साफ इनकार कर दिया है। अखिलेश यादव ने द लल्लन टॉप से बातचीत में कहा कि हमारी कभी इस मुद्दे पर बात ही नहीं हुई। वहीं ओवैसी ने भी कहा कि उनकी भी अखिलेश से इसपर कभी बात नहीं हुई।

इस सवाल को लेकर एबीपी न्यूज से बात करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “न मैं बेचैन हो रहा था और न मेरे पेट में दर्द था। वो गठंबधन नहीं कर रहे हैं तो कोई बात नहीं है लेकिन जो लोग उनके साथ गठबंधन कर रहे हैं, एक के बाद एक.. बहुत सी मजेदार खबरें निकलेंगी। आप इंतजार करिए और देखते जाइए।”

अल्पसंख्यक समाज को लेकर पूछे गए सवाल पर एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, “मैंने उन लोगों से (मुसलमान) कह रहा हूं कि अखिलेश यादव आपको केवल दरी बिछाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, समाजवादी पार्टी आपसे समाजिक न्याय पर झूठ बोल रही है। ये पार्टी समाजवाद के नाम पर केवल यादववाद की बात करती है।” 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीअखिलेश यादवBJPयोगी आदित्यनाथएम्सउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण