लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः महंगाई के मुद्दे पीएम और सीएम पर राहुल और प्रियंका गांधी करेंगे हमला, 18 दिसंबर को अमेठी में पदयात्रा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 15:14 IST

UP elections: कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर बताया कि इस पदयात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देपदयात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।राहुल गांधी अमेठी से 2004 से 2019 तक लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महंगाई के मुद्दे पर जनता को जागरूक करने के मकसद से पार्टी की ओर से शुरू किए गए ‘जन जागरण अभियान’ के तहत 18 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अमेठी में पदयात्रा करेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर बताया कि इस पदयात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।

राहुल गांधीअमेठी से 2004 से 2019 तक लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने महंगाई और अर्थव्यवस्था के ‘कुप्रबंधन’ के मुद्दों पर जनता को जागरूक करने तथा सरकार को घेरने के मकसद से गत 14 नवंबर से ‘जन जागरण अभियान’ शुरू किया है।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘देश के आम लोग कांग्रेस के इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं और एक नवंबर से चल रहे सदस्यता अभियान से भी जुड़ रहे हैं।’’ उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और पाकिस्तान के खिलाफ जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर 16 दिसंबर को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसBJPसोनिया गाँधीअमेठीउत्तर प्रदेशराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों