लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: 'मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच है', सपा में जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा

By विशाल कुमार | Updated: January 10, 2022 13:23 IST

सपा में जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने सोमवार को अपने समर्थकों की एक वर्चुअल बैठक बुलाई है और उनके साथ चर्चा के बाद ही इस संबंध में आगे कैसे बढ़ना है, यह तय किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता इमरान मसूद के काफी समय से सपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।ऐसा माना जा रहा है कि आज वह इस पर कोई फैसला ले सकते हैं।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटों पर मसूद का काफी प्रभाव है।

लखनऊ: सपा में जाने की अटकलों के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में से एक इमरान मसूद ने कहा है कि राज्य में मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीत में है। मसूद के काफी समय से सपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं और ऐसा माना जा रहा है कि आज वह इस पर कोई फैसला ले सकते हैं।

सपा में जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने सोमवार को अपने समर्थकों की एक वर्चुअल बैठक बुलाई है और उनके साथ चर्चा के बाद ही इस संबंध में आगे कैसे बढ़ना है, यह तय किया जाएगा।

मसूद ने 2007 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़कर जीता था और 2012 का विधानसभा चुनावकांग्रेस के टिकट पर लड़ा जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2013 में वह सपा में शामिल हो गए।

2014 में एक बार फिर वह कांग्रेस में शामिल हो गए और 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव सहारनपुर से लड़ा था. हालांकि, वह दोनों बार चुनाव हार गए. इलाके में मसूद के पास अच्छी-खासी संख्या में समर्थक हैं क्योंकि वहां 42 फीसदी मुस्लिम आबादी रहती है।

2014 में मसूद को तब गिरफ्तार कर लिया गया था जब एक चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने कथित तौर पर 'नरेंद्र मोदी को बोटी-बोटी काटने' का विवादित बयान दिया था।

इमरान मसूद सहारनपुर से पांच बार के कांग्रेस लोकसभा सांसद राशिद मसूद के भतीजे हैं, जिनकी 2020 में मृत्यु हो गई थी। राशिद मसूद को कांग्रेस ने चार बार राज्यसभा के लिए भी मनोनीत किया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशविधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार