लाइव न्यूज़ :

मोदी के गढ़ में भाजपा के नीलकंठ ने तगड़ी टक्कर में सपा के महंत को दी शिकस्त, 33 सालों से शहर दक्षिणी में खिलता आ रहा है कमल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 10, 2022 19:10 IST

भारतीय जनता पार्टी ने साल 2017 के चुनाव में तत्कालीन भाजपा विधायक श्यामदेव राय चौधरी का टिकट काटते हुए नीलकंठ तिवारी को टिकट दिया था। यह सीट पिछले तीन दशकों से बीजेपी के पास है। शहर दक्षिणी के अलावा शिवपुर, पिंडरा, रोहनिया, कैंट, अजगरा, शहर उत्तरी और सेवापुरी की सीट भी भाजपा ने जीत ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के किशन दीक्षित को भाजपा के नीलकंठ तिवारी ने 10719 वोटों से रहा दिया हैभाजपा की सभी 8 सीटों पर बीजेपी ने अपना परचम लहरा दिया हैपिंडरा से कांग्रेस के अजय राय तीसरे नंबर पर रहे, यहां अवधेश सिंह ने जीत दर्ज की

वाराणसी: योगी सरकार के मंत्री और साल 2017 में पहली बार विधायक बने नीलकंठ तिवारी ने वाराणसी के शहर दक्षिणी सीट से दोबारा जीत दर्ज की है। जानकारी के मुताबित समाजवादी पार्टी के किशन दीक्षित को नीलकंठ तिवारी ने 10719 वोटों से रहा दिया है। भाजपा के नीलकंठ तिवारी को 99416 वोट मिले, जबकि सपा के किशन दीक्षित को 88697 वोट मिले।

भारतीय जनता पार्टी ने साल 2017 के चुनाव में तत्कालीन भाजपा विधायक श्यामदेव राय चौधरी का टिकट काटते हुए नीलकंठ तिवारी को टिकट दिया था। उस चुनाव में नीलकंठ तिवारी ने वाराणसी से कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे राजेश मिश्रा को हराया था। यह सीट पिछले तीन दशकों से बीजेपी के पास है। 

समाजवादी पार्टी ने इस बार नीलकंठ तिवारी से मुकाबले के लिए वाराणसी दक्षिणी सीट से किशन दीक्षित को मैदान में उतारा था। किशन दीक्षित का परिवार काशी के प्राचीन मंदिर मृत्युंजय महादेव मंदिर में मुख्य पुजारी के तौर पर स्थापित है। वाराणसी दक्षिणी में इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। 

शहर दक्षिणी की सीट पारंपरिक तौर पर भाजपा की मानी जाती रही है। नीलकंठ तिवारी से पहले श्यामदेव राय चौधरी 7 बार विधायक रहे। लेकिन साल 2017 में 77 साल के हो चुके श्यामदेव राय चौधरी का टिकट बीजेपी आलाकमान ने काट दिया था। उस बात से श्यामदेव राय चौधरी के मन में भारी नाराजगी थी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस वक्त दूर की, जब वो वाराणसी में रोड शो कर रहे थे।

पीएम मोदी ने नाराज श्यामदेव राय चौधरी का हाथ पकड़कर अपने साथ बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए साथ ले गये। भाजपा ने चौधरी की जगह बनारस कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करने वाले संघ के स्वयंसेवक नीलकंठ तिवारी को टिकट दिया गया था और नीलकंठ तिवारी साल 2017 में पहली बार चुनाव लड़े थे। 

वहीं पिंडरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अवधेश सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के बाबूलाल को हराकर दूसरी बार यह सीट अपने नाम कर ली है। इस सीट पर सबसे बड़ा उलटफेर यह रहा कि कांग्रेस के अजय राय को तीसरे स्थान पर रहे।

बीजेपी प्रत्याशी अवधेश सिंह को कुल 67,477 मत प्राप्त हुए जबकि बसपा के बाबूलाल को 40,561 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के अजय राय को महज 38,245 वोट हासिल हुए। इस तरह पिंडरा सीट से अवधेश सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर ली है। साल 2017 में भी अवधेश सिंह ने पिंडरा सीट पर कब्जा किया था।

इसके अलावा वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट भाजपा के अनिल राजभर, रोहनिया की सीट भाजपा के सुनील पटेल, कैंट की सीट सौरभ श्रीवास्तव, अजगरा की सीट भाजपा के त्रिभुवन राम, शहर उत्तरी की सीट भाजपा के रविन्द्र जायसवाल, सेवापुरी की सीट भाजपा के निल रतन सिंह नीलू ने जीत ली है।

टॅग्स :परिणाम दिवसपरिणाम दिन विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022वाराणसीBJPनरेंद्र मोदीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत