लाइव न्यूज़ :

UP Election Result 2022: शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत, लखनऊ में भाजपा दफ्तर के बाहर जश्न शुरू

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 10:05 IST

राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद राज्य की 403 सीटों के चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती रुझानों में उत्तर प्रदेश में भाजपा को बहुमत लखनऊ में भाजपा दफ्तर के बाहर पार्टी समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया हैदफ्तर के बाहर भाजपा समर्थक अबकी बार 300 पार वाले बैनर के साथ खुशी मना रहे हैं

लखनऊःउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत हासिल होता दिख रहा है। भाजपा 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल की हुई है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बसपा और कांग्रेस चार-चार सीटों पर जबकि जनसत्ता दल एक सीट पर आगे चल रहा है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता देख लखनऊ में पार्टी दफ्तर के बाहर समर्थकों का जश्न शुरू हो गया है।

लखनऊ में भाजपा दफ्तर के बाहर पार्टी समर्थक 300 पार के बैनर के साथ जश्न मना रहे हैं। बैनर पर लिखा है- योगी बाबा 300 के पार, फिर से भाजपा सरकार। समर्थकों ने कहा कि हमारी तैयारी पहले से थी। गौरतलब है कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए चुनाव बाद सर्वेक्षणों में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 

राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद राज्य की 403 सीटों के चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना राज्य के सभी 75 जिलों में सुबह आठ बजे शुरू हो गयी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में पड़े मतों की गणना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 84 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आगरा में पांच, अमेठी, अंबेडकर नगर, देवरिया, मेरठ और आजमगढ़ में दो-दो तथा बाकी जिलों में एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। शुक्ला ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतगणना प्रेक्षक तैनात किया गया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"