लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: 'जयंत चौधरी जिंदाबाद' के नारे लगाने के आरोप में छह कांस्टेबलों को नोटिस

By विशाल कुमार | Updated: February 6, 2022 12:53 IST

कांस्टेबलों का कहना है कि वे देशभक्ति पर नाच रहे थे और जयंत चौधरी उपनाम वाले अपने दोस्त के लिए जश्न मना रहे थे जिसे गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र दिया गया था। उनका कहना है कि वे उसी नाम वाले रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के लिए जश्न नहीं मना रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देजेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने कहा कि छह पुलिसकर्मियों से जवाब मांगा जा रहा है।कांस्टेबलों का कहना है कि जयंत चौधरी उपनाम वाले अपने दोस्त के लिए जश्न मना रहे थे।वीडियो को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने ट्विटर पर अपलोड किया था।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के रामपुर जेल में तैनात छह कांस्टेबलों को कथित तौर पर एक वायरल वीडियो में देशभक्ति गाने पर नाचने के दौरान जयंत चौधरी जिंदाबार नारे लगाने और जश्न मनाने के आरोप में नोटिस दिया गया है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने कहा कि छह पुलिसकर्मियों से जवाब मांगा जा रहा है और तथ्यों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जेल महानिरीक्षक को एक रिपोर्ट दी जाएगी।

हालांकि, कांस्टेबलों का कहना है कि वे देशभक्ति पर नाच रहे थे और जयंत चौधरी उपनाम वाले अपने दोस्त के लिए जश्न मना रहे थे जिसे गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र दिया गया था। उनका कहना है कि वे उसी नाम वाले रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के लिए जश्न नहीं मना रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारे मित्र को प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद हम बहुत खुश हुए और हम देशभक्ति के गीतों की धुन पर नाचने लगे। हमें इस बात का अंदाजा नहीं था कि कोई इसका वीडियो बनाकर गलत जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा।

जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने कहा कि रामपुर एसओ से एक पत्र मिलने के बाद हमने वायरल वीडियो पर छह पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया है जिसमें वे एक राजनीतिक नेता का नाम 'नारा' लगाते नजर आ रहे हैं। यह अनुशासनात्मक है।

28 जनवरी को वीडियो को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने ट्विटर पर अपलोड किया था, जिसमें दावा किया गया था कि 'पश्चिमी यूपी का मिजाज बदल रहा है' और मेरठ में पुलिसकर्मी भी रालोद नेता जयंत चौधरी की प्रशंसा कर रहे हैं।

हालांकि, मेरठ पुलिस ने बाद में साफ किया था कि वीडियो रामपुर जिले में रिकॉर्ड किया गया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेशजयंत चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील