लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: सपा जिन 14 आतंकी मामलों को वापस लेना चाहती थी, 8 में आरोपी बरी हो गए, 4 मामलों में हुई सजा

By विशाल कुमार | Updated: February 22, 2022 07:35 IST

14 में से आठ आतंकी मामलों की सुनवाई या तो सबूतों के अभाव में या न्यायाधीश ने आरोपी को संदेह का लाभ देने के कारण बरी कर दिया। चार अन्य में अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया है। एक मामले में मुकदमा अभी चल रहा है और आखिरी मामले में आरोपी अभी फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को पीएम मोदी ने हरदोई में सपा पर आतंकी मामलों को वापस लेने के लिए हमला बोला था।सपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र के अनुसार आतंकी मामलों को वापस लेने का फैसला किया था।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जारी चुनावी घमासान के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा एक-दूसरे पर बहुत ही निचले स्तर पर जाकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।

बीते रविवार को हरदोई में समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वर्ष 2012 में जब सपा सत्ता में आई तो उसने आतंकवादियों पर से बम धमाकों का मुकदमा वापस लेने का फैसला किया था, ऐसे लोगों को आप अगर मौका देंगे तो ये अपनी वारदातें करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा था कि यूपी में एक दो नहीं बल्कि आतंकी हमलों के 14 मुकदमों में समाजवादी सरकार ने बहुत सारे आतंकियों से मुकदमे वापस लेने का फरमान सुना दिया था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2012 में उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने के बाद अखिलेश यादव की सपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र के अनुसार आतंकी मामलों को वापस लेने का फैसला किया था। सपा सरकार ने ऐसे 14 मामलों को वापस लेने का फैसला किया था जिसमें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के रहने वाले 19 लोग आरोपी बनाए गए थे।

हालांकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक वकील रंजना अग्निहोत्री और पांच अन्य द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी।

अग्निहोत्री के वकील हरि शंकर जैन ने कहा कि तत्कालीन सपा सरकार ने हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन (एसएलपी) दायर की थी, जो अभी भी लंबित है।

इस बीच, 14 में से आठ आतंकी मामलों की सुनवाई या तो सबूतों के अभाव में या न्यायाधीश ने आरोपी को संदेह का लाभ देने के कारण बरी कर दिया। चार अन्य में अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया है। एक मामले में मुकदमा अभी चल रहा है और आखिरी मामले में आरोपी अभी फरार है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?