लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में खाली दिखीं सैकड़ों कुर्सियां, बूथ कार्यकर्ताओं को देने वाले थे जीत का मंत्र

By विशाल कुमार | Updated: February 28, 2022 09:32 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी के सभी 3361 बूथों से जुटे अधिकारियों को 'जीत का मंत्र' देने वाले थे। लेकिन करीब आधे घंटे की देरी से शुरू हुए सम्मेलन और अन्य मंचीय औपचारिकताओं के कारण प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में देरी हुई, जिसके परिणामस्वरूप बूथ अधिकारी कार्यक्रम स्थल से चले गए।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी रविवार को वाराणसी के सभी 3361 बूथों से जुटे अधिकारियों को 'जीत का मंत्र' देने वाले थे।बूथ विजय सम्मेलन के लिए इकट्ठा होने वाले 20 हजार से अधिक भाजपा के बूथ अधिकारी वहां से चले गए।सभी ने कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने के अलग-अलग कारण बताए।

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में देरी होने के कारण वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बूथ विजय सम्मेलन के लिए इकट्ठा होने वाले 20 हजार से अधिक भाजपा के बूथ अधिकारियों में से सैकड़ों वहां से चले गए।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी के सभी 3361 बूथों से जुटे अधिकारियों को 'जीत का मंत्र' देने वाले थे। लेकिन करीब आधे घंटे की देरी से शुरू हुए सम्मेलन और अन्य मंचीय औपचारिकताओं के कारण प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में देरी हुई, जिसके परिणामस्वरूप बूथ अधिकारी कार्यक्रम स्थल से चले गए।

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान सैकड़ों कुर्सियां खाली देखी गईं। समाचार चैनल आज तक ने बूथ अधिकारियों से बात की तो सभी ने कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने के अलग-अलग कारण बताए।  बूथ अधिकारी सनी सिंह ने कहा कि उन्हें तत्काल एक बैठक में जाना है और फिर से वापस आएंगे।

पीएम के भाषण के दौरान भाजपा के ओबीसी फ्रंट के अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य भी चले गए। कार्यक्रम स्थल से सभी के जाने के पीछे का कारण पूछे जाने पर सोमनाथ ने साफ किया कि लोग दोपहर से ही कार्यक्रम स्थल पर इंतजार कर रहे थे। वे सभी भूखे-प्यासे थे। उनमें से कई पेशाब करने गए हैं। कुर्सियां खाली नहीं हैं। लोग वापस आएंगे।

इसी तरह जब भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनिका पांडे से उनके जाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की परीक्षा है और वह उसे कॉलेज के गेट पर ही छोड़ने वाली हैं। उन्होंने कहा कि मैं कार्यक्रम नहीं छोड़ रही हूं। फिर से आऊंगी।

 चोलापुर के धरसौना बूथ अध्यक्ष हरिवंश सिंह ने कार्यक्रम से निकलते वक्त सफाई दी कि वे कार्यक्रम के बीच में नहीं जा रहें है। उन्होंने बताया कि वे चलते-फिरते मोदी जी का भाषण सुन रहें हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीवाराणसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी