लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: भीम आर्मी में दो फाड़, संस्थापक सदस्य उपकार बावरा बसपा में शामिल, मायावती के भतीजे ने पार्टी में शामिल कराया

By विशाल कुमार | Updated: December 2, 2021 10:49 IST

बुधवार को भीम आर्मी के संस्थापक सदस्य उपकार बाबरा अपने सैंकड़ो युवा साथियों के साथ बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आंनद की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। उन्हें दिल्ली के रकाबगंज स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी में शामिल कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभीम आर्मी के संस्थापक सदस्य उपकार बाबरा बसपा पार्टी में शामिल हो गए।दर्जनों साथियों के साथ बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आंनद की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।एनएसए के तहत 13 महीने तक जेल में रहने वाले बावरा फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले दलितों के बीच में तेजी से उभर रही भीम आर्मी के संस्थापक सदस्य और मुजफ्फनगर में जिलाध्यक्ष उपकार बाबरा बसपा पार्टी में शामिल हो गए।

बुधवार को भीम आर्मी के संस्थापक सदस्य उपकार बाबरा अपने दर्जनों युवा साथियों के साथ बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आंनद की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। उन्हें दिल्ली के रकाबगंज स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी में शामिल कराया गया।

आकाश आनंद ने ट्वीट कर लिखा कि आदरणीय मायावती जी के आदेशानुसार पार्टी में 50 फीसदी भागीदारी सिर्फ युवाओं की हो। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के इन्हीं विचारों से प्रभावित होकर हमारे महापुरुषों के शुरू किए बहुजन आंदोलन से आज कुछ और साथी जुड़ गए। उपकार बावरा जी और उनके तमाम साथियों का बसपा परिवार में स्वागत है।

बता दें कि, 2 अप्रैल, 2018 को दलित आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर बाबरा को गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन पर एनएसए भी लगाया गया था. 13 महीने तक जेल में रहने वाले बावरा फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

उत्तर प्रदेश में पहले बसपा एकमात्र ऐसी पार्टी थी जो पूरी तरह से दलितों की राजनीति करती थी और बड़ी संख्या में दलित वोट हासिल भी करती आ रही है।

हालांकि, पिछले कुछ सालों में चंद्रशेखर आजाद ने एक सख्त और युवा दलित नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल कर ली और भीम आर्मी बनाकर राजनीति में उतर गए। अब बसपा दलित वोटों को बिखरने से रोकने के लिए भीम आर्मी  पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभीम आर्मीबीएसपीचंद्रशेखर आजादमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर